India-Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान की पोल खोलने की तैयारी कर ली भारत ने, उठा लिया बड़ा कदम, कतर, UAE अमेरिका जाएगा डेलिगेशन

India-Pakistan Ceasefire:HN/ भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच अब तनाव कम होने के साथ ही सीजफायर के बाद से पाकिस्तानी फेक नैरेटिव तेजी से फैलाने की कोशिश हो रही है. इसे रोकने के लिए भारत सरकार के द्वारा तमाम प्रयास लगातार किए जा रहे हैं. अब सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान के फेक नैरेटिव को उजागर करने की तैयारी चल रही है. इसके लिए सरकार कई देशों के सांसदों के संपर्क में है.

दरअसल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से घबराया हुआ पाकिस्तान अब सोशल मीडिया और तमाम प्लेटफॉर्म पर फेक नैरेटिव चला रहा है. हालांकि अभी तक भारत सरकार ने पाकिस्तान के किसी भी फेक नैरेटिव को सफल नहीं होने दिया है, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अब सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी देने की तैयारी कर ली है.

क्या है तैयारी
सरकार ने इसके लिए कई देशों के सांसदों को निमंत्रण पहले ही भेज दिया है. इस निमंत्रण के बाद अब सरकार आगे की तैयारी में लग गई है. सरकार के ओर से विभिन्न देशों की यात्रा के लिए पांच से छह सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा. एनडीए सांसदों को विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने के लिए कहा गया है और उनके नेतृत्व में यह प्रतिनिधि मंडल अलग-अलग देशों में जाकर पाकिस्तान के फेक नैरेटिव का सच बताएगा.

सांसदों का प्रतिनिधिमंडल कई देशों का करेगा दौरा
फेक नैरेटिव को रोकने के लिए सांसदों का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, कतर और यूएई के अलावा कई देशों की यात्रा करेगा. जहां ये प्रतिनिधिमंडल भारत के ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े साक्ष्य को रखेगा. इन प्रतिनिधिमंडल की विदेश यात्राएं इसी मई महीने की 22 तारीख के बाद से शुरू हो जाएगा. ऐसे में सरकार जल्द ही पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोलकर अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपना सबूत रखेगी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »