एक नहीं, विराट कोहली से कई बार मिली… संजय बांगर की ट्बेरांसजेंडर बेटी ने बताया पूरा सच

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. लेकिन, T20 के बाद क्रिकेट के एक और फॉर्मेट से उनके रिटायरमेंट के बाद, इधर दिए एक इंटरव्यू में संजय बांगर की बेटी अनाया ने उन्हें लेकर कुछ बातें शेयर की है. अनाया बांगर ने ये इंटरव्यू फिल्मीज्ञान को दिया है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली से अपने मुलाकात के बारे में बताया है. अनाया के मुताबिक वो विराट कोहली से एक नहीं कई बार मिली हैं.

अनाया बांगर ने विराट कोहली से मुलाकात को लेकर जवाब तब दिया, जब उनसे इस पर सवाल किया गया. उनसे सवाल हुआ कि क्या वो कभी विराट कोहली से मिली हैं? दरअसल, अनाया बांगर के पिता संजय बांगर के साथ विराट कोहली अक्सर ट्रेनिंग करते थे. और, यही वजह थी इंटरव्यू के दौरान अनाया से ये सवाल किया गया.

विराट से कई बार मिली- अनाया

अनाया बांगर ने सवाल के जवाब में कहा कि वो कई बार विराट कोहली से मिल चुकी हैं. उन्होंने उनके साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग भी की है. अनाया बांगर के मुताबिक ऐसा अक्सर हो जाता था, जब भी विराट कोहली उनके पिता के साथ ट्रेनिंग करते थे. अनाया ने बताया कि विराट ट्रेनिंग के दौरान काफी फनी होते थे. लेकिन, एक बार जब बल्ला हाथ में होता तो फिर पूरा फोकस उनका अभ्यास और अपने काम पर होता था.

इंटरव्यू के दौरान अनाया ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान एक बार उन्होंने विराट कोहली से पूछा था कि वो कैसे प्रेशर को हैंडल करते हैं? अनाया के मुताबिक विराट ने जवाब में कहा था कि वो बस अपनी स्ट्रेंथ के साथ टिके रहने की कोशिश करते हैं. इसके अलावा फोकस अपनी तैयारियों को मैदान पर सही तरीके से अमलीजामा पहनाने पर होता है. विराट से कोई चीज अगर सीखने को मिली तो वो क्या है? इस सवाल के जवाब में अनाया बांगर ने कहा कि वो उनकी तरह फियरलेस बनना चाहेंगी.

संजय बांगर का बेटा, अब बनी बेटी

अनाया बांगर की पहचान पहले आर्यन बांगर की थी. वो संजय बांगर के बेटे के तौर पर जानी जाती थी, जो क्रिकेट खेलता था. बाएं हाथ का बैट्समैन होने के साथ साथ बाएं हाथ का स्पिनर था. मगर हाल ही में उन्होंने अपना जेंडर ट्रांसप्लांट कराकर संजय बांगर का वो बेटा लड़की बना है. और, अब उनकी पहचान अनाया बांगर की है.

अनाया ने इंटरव्यू में विराट कोहली से मुलाकात की जो बातें बताई हैं, वो संभवत: उस वक्त की हैं, जब वो आर्यन बांगर हुआ करते थे और पिता के साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग करने ग्राउंड पर जाया करते थे. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »