पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने दी गीदड़भभकी, ‘खतरे में पड़ जाएगा सीजफायर, अगर…’

India Pakistan Ceasefire:HN/ भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर समझौता हुआ है, लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. पाक विदेशी मंत्री इशाक डार ने एक बार फिर से गीदड़भभकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर सिंधु जल संधि का मसला हल नहीं हुआ तो इसका मतलब नहीं रह जाएगा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की थी. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को गहरा नुकसान पहुंचाया.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने हाल ही में सीएनएन को एक इंटरव्यू दिया. उन्होंने इसमें कहा, अगर भारत और पाकिस्तान के सिंधु जल संधि को लेकर मसला नहीं सुलझा तो सीजफायर खतरे में पड़ सकता है. अगर यह मामला हल नहीं हुआ तो इसे ‘एक्ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा. पाकिस्तान इससे पहले भी जल संधि को लेकर गीदड़भभकी दे चुका है. यहां तक की पाकिस्तान के कई नेता भारत को परणामु बम की धमकी दे चुके हैं.

भारत के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया. इससे पाकिस्तान को काफी नुकसान हो गया. पाक ने खुद यह बात मानी है. उसने कहा कि भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 11 जवान मारे गए हैं और 70 से ज्यादा जवान घायल भी हुए हैं. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था.

अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी मंगलवार सुबह अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंच गए. उन्होंने यहां सेना के जवानों से मुलाकात की. पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस को उड़ाने का झूठा दावा किया था. पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर पाक को करारा जवाब दे दिया. उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान को आतंकवाद के मसले को लेकर चेतावनी भी दी थी. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »