सीजफायर पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘जिन लोगों ने इस बार हालात देखे वो तो चाहते हैं कि कभी भी…’

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला मंगलवार (13 मई) को कुपवाड़ा के तंगधार पहुंचे. यहां उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमलों के मौजूदा हालात का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि हम सब चाहते हैं कि सीजफायर बरकरार रहे. सरहद और एलओसी के करीब जो लोग रहते हैं, जम्मू और श्रीनगर में जिन लोगों ने इस बार हालात देखे वो तो चाहते ही हैं कि सीजफायर हो. अब ये सीजफायर बरकरार रहना चाहिए.

‘हमें जो भी मुआवजा देना होगा, हम देंगे’

यहां होने वाले नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा, “नुकसान तो है न. नुकसान आप लोगों ने खुद देखा. सबसे पहले तो अल्लाह का शुक्र है कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है. माली नुकसान जरूर हुआ है. मकानों में, दुकानों में और एक हमारे मदरसे में नुकसान हुआ है. आज या कल में नुकसान का आकलन कर लिया जाएगा. इसके बाद जो भी हमें मुआवजा देना होगा, वो हम देंगे.”

बंकरों के निर्माण पर क्या बोले?

सीएम ने आगे कहा, “इसके साथ साथ बंकरों की बात आई. कम्यूनिटी बंकर बने थे लेकिन बहुत अरसे से उनकी जरूरत नहीं पड़ी. नए बंकर काफी सालों से बने नहीं हैं. यहां जहां-जहां मैं गया, लोकल लोगों की तरफ से एक बात जरूर आई कि हमें इंडिविजुअल बंकर बनाने चाहिए. इसके लिए एक पॉलिसी के जरिए जो भी हमने करना होगा, खासकर सरहद और एलओसी के करीब जो लोग रहते हैं उनके लिए हम एक स्कीम कायम करके फिर केंद्र की सरकार से भी बात करेंगे.”

 

दुकानों को होने वाले नुकसान पर क्या कहा?

दुकानों को होने वाले नुकसान पर सीएम ने कहा, “फिलहाल एसडीआरएफ के तहत दुकानों को मुआवजा नहीं मिलता है. उसके लिए हमें एक पैकेज तैयार करना होगा. वो हम करेंगे. करना, उरी, राजौरी और पुंछ बहुत से इलाके हैं जहां पर हमें लोगों को मुआवजा पहुंचाना होगा. वो हम कर देंगे.”

जब सीएम से डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्ता के दावों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये ट्रंप से ही पूछिए. देश के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. हाईन्यूज़ !

होली पर ‘बर्तन प्रथा’ बंद, न मानने वालों पर लगेगा 5000 जुर्माना! सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार

सामाजिक सुधार और फिजूलखर्ची के खिलाफ अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज ने एक ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिया है. इछावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेरी

Read More »

नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने एक केस में दी हाजिरी

हैदराबाद के नामपल्ली स्थित प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. यह हाजिरी 2019 के हुजूरनगर

Read More »

‘PM मोदी ने ट्रंप के दबाव में की थी अमेरिका से ट्रेड डील’, पंजाब के बरनाला में राहुल गांधी की हुंकार

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बरनाला से पंजाब के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद किया और

Read More »

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया कड़ा संदेश!

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद दुनिया मान रही है कि यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो गई है. ईरान

Read More »

आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक मीटिंग फोटो

इजरायल ने शनिवार (28 फरवरी 2026) सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के अलावा

Read More »

Ideas of India 2026: सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी है बेटे अहान की फिल्म बॉर्डर 2, बोले- बाहर खड़े होकर साउंड सुना, 500 करोड़ का इंतजार

सुनील शेट्टी ने एबीपी न्यूज के इवेंट आईडिया ऑफ इंडिया समिट में शिरकत की. यहां उन्होंने बेटे अहान के बारे में भी बात की. सुनील

Read More »

थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद कोर्ट में डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय, इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए

Read More »

Narsinghpur News: अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोपों के बाद झोतेश्वर आश्रम में आया उबाल, शंकराचार्य के समर्थन में उतरे भक्तगण

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे आरोपों की खबर सामने आने के बाद नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थित झोतेश्वर आश्रम में माहौल भावुक और आक्रोश भरा नजर

Read More »

MP के विकास को मिली नई गति! गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया–जबलपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे

Read More »

अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान ने किया दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा, 40 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान ने आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करने के नाम पर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें कई अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी. पाकिस्तान आर्मी

Read More »