पहलगाम मामले पर याचिका खारिज, लगातार पीआईएल दाखिल करने पर बोला SC- जिरह की तो इतना हर्जाना लगाएंगे कि सोच…

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दाखिल एक याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता वकील विशाल तिवारी को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि लगातार याचिका दाखिल करने वाले इस याचिकाकर्ता का उद्देश्य सिर्फ प्रचार हासिल करना है. उसकी कथित जनहित याचिकाओं के पीछे जनहित का कोई इरादा नहीं होता.

वकील विशाल तिवारी ने मांग की थी कि सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर समेत सभी पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सरकार को निर्देश दे. सुनवाई शुरू होते ही 2 जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस सूर्य कांत ने कहा, ‘आप लगातार याचिका क्यों दाखिल करते रहते हैं? आपको कौन इसके लिए उकसाता है?’

पहलगाम मामले के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने की तरफ इशारा करते हुए जस्टिस सूर्य कांत ने कहा, ‘आप इस विषय की संवेदनशीलता को नहीं समझते? अगर आपने जिरह की तो आपके ऊपर इतना हर्जाना लगाएंगे जो उदाहरण बने.’ विशाल तिवारी ने याचिका वापस लेने की बात कही, लेकिन कोर्ट ने इसकी अनुमति न देते हुए याचिका खारिज कर दी.

आदेश लिखवाते हुए जज ने कहा, ‘यह याचिकाकर्ता लगातार याचिकाएं दाखिल करता रहता है. उसका मकसद सिर्फ अपना प्रचार करना होता है. उसे विषय की गंभीरता और जनहित से कोई सरोकार नजर नहीं आता.’ ध्यान रहे कि पिछले कुछ सालों से वकील विशाल तिवारी ने लगातार जनहित याचिकाएं दाखिल की हैं. किसी घटना के चर्चा में आते ही उसके आधार पर वह कोई न कोई याचिका दाखिल कर देते हैं. उनकी ज्यादातार याचिकाएं बेनतीजा रहती हैं. सोमवार को उन्हें जिस तरह की फटकार लगी है, ऐसा पहले भी कुछ मौकों पर हो चुका है. हाईन्यूज़ !

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »

रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे डॉग्स, फडणवीस सरकार ने बदले नियम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस डॉग्स रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा ही  संवेदनशील निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि अब कोई भी

Read More »

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने जताई चिंता

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और पीजी खाली कराने

Read More »

अमेरिका में आयशा वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद

अफगान मूल की अमेरिकी नेता आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. 39 वर्षीय वहाब अमेरिकी

Read More »

सिंगापुर में भारतीय कारोबारी दिवालिया घोषित, 407 मजदूरों की सैलरी बकाया होने का आरोप

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को (बैंकरप्ट) दिवालिया घोषित किया गया है. वह कई ऐसी कंपनियों के डायरेक्टर थे, जिन पर 400 से ज्यादा प्रवासी

Read More »

चीनी महंगी होने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, E20 नीति को ठहराया जिम्मेदार

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस ने E20 नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया

Read More »

पैलेट गन केस: FIR की मांग पर थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, बोले- ‘जब तक दर्ज नहीं होगी, नहीं हटेंगे’

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पहुंचे हैं. वह

Read More »

‘वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट’, इजराइल के फैसले पर यूरोपीय देशों का कड़ा विरोध

इजराइल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने वेस्ट बैंक में लगभग 1200 घर वाली बस्तियां बनाने के लिए एक टेंडर निकाला है. वेस्ट बैंक में इजराइल

Read More »