पहलगाम हमला: पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट से लगातार भारत पर किए जा रहे साइबर अटैक, डार्क वेब पर डेटा लीक

Kashmir Terror Attack:HN/ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारत पर एक और मोर्चे से हमला हो रहा है जिसे की साइबर वॉरफेयर कहा जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर सेल ने इकोज़ ऑफ़ पहलगाम नाम से एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें खुलासा हुआ है कि 23 अप्रैल के बाद से देश पर लगभग 1 मिलियन साइबर अटैक हो चुके हैं.

महाराष्ट्र साइबर चीफ यशस्वी यादव ने ABP न्यूज़ को बताया कि पहलगाम हमले के बाद भारत में साइबर अटैक्स में तेजी से इजाफा हुआ है. यह केवल डिजिटल हमला नहीं, बल्कि एक संगठित साइबर युद्ध है.

पाकिस्तान, मिडिल ईस्ट, मोरक्को और इंडोनेशिया से किए जा रहे साइबर अटैक
रिपोर्ट में बताया गया है कि ये हमले पाकिस्तान, मिडिल ईस्ट, मोरक्को और इंडोनेशिया से किए जा रहे हैं. ये सभी खुद को इस्लामिक ग्रुप्स बताने वाले साइबर संगठन हैं. सबसे सक्रिय ग्रुप है Team Insane PK जो एक पाकिस्तानी APT (Advanced Persistent Threat) ग्रुप है. इसने आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सैनिक वेलफेयर और कई आर्मी पब्लिक स्कूल वेबसाइट्स को निशाना बनाया.

रेलवे, बैंकिंग और सरकारी पोर्टल्स पर बड़ा खतरा
इन हमलों में वेबसाइट डिफेसमेंट, CMS एक्सप्लॉइटेशन, और कमांड एंड कंट्रोल अटैक्स शामिल हैं. इसके अलावा बांग्लादेशी ग्रुप Mysterious Team Bangladesh (MTBD) और इंडोनेशियाई ग्रुप Indo Hax Sec भी सक्रिय हैं, जो भारतीय टेलीकॉम डेटा और लोकल एडमिन पैनल्स को टारगेट कर चुके हैं. इन सभी हमलों को 26 अप्रैल से लॉन्च किया गया है और इनमें से कई हमले सफल भी रहे हैं. महाराष्ट्र साइबर ने कुछ अटैक्स को रोका है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि भारत की क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे रेलवे, बैंकिंग और सरकारी पोर्टल्स पर खतरा मंडरा रहा है.

डार्क वेब पर भारतीय टेलीकॉम का टेराबाइट डेटा लीक
रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि कई जगहों पर साइबर सुरक्षा कमजोर है, जिसकी वजह से अटैक सफल हुए. डार्क वेब पर भारतीय टेलीकॉम का टेराबाइट डेटा लीक किया गया है, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा होता है. उन्होंने आगे बताया कि हमने एजेंसियों से अपील की है कि वे अपनी साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेंथन करें, रेड टीम असेसमेंट, DDoS फेलओवर टेस्ट, और सिस्टम ऑडिट्स को अनिवार्य करें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »