सड़क किनारे रोकी ड्राइवर ने बस, सीट पर चढ़कर नमाज पढ़ने लगा मुस्लिम ड्राइवर, कर्नाटक के मंत्री भड़क गए

Karnataka Bus Driver Viral Video:HN/ कर्नाटक में राज्य परिवहन के बस ड्राइवर ने यात्रियों से भरी बस को नमाज पढ़ने के लिए सड़क किनारे रोक दिया. इस घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

वायरल वीडियो में बस के अंदर एक सीट पर बैठा हुआ एक शख्स नमाज अदा करता हुआ दिखाई दे रहा है. वो शख्स पूरी तरह से एकाग्र और शांत दिखाई दे रहा है, यात्री उसे लगातार देखे जा रहे हैं. इस बीच, सड़क पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चलता हुआ देखा जा सकता है. यह घटना मंगलवार (29 अप्रैल, 2025) शाम को जावेरी के पास हुबली हावेरी के रास्ते पर हुई.

परिवहन मंत्री ने दिए जांच के आदेश

वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड्डी ने उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम के प्रबंधक को एक चिट्ठी लिखकर कहा कि बस को बीच रास्ते में रोककर नमाज अदा करना आपत्तिजनक है.

‘बस में नमाज अदा करना आपत्तिजनक’

चिट्ठी में कहा गया है, “सार्वजनिक सेवा में काम करने वाले कर्मचारियों को कुछ नियमों और विनियमों का पालन करना अनिवार्य है. भले ही सभी को किसी भी धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन वे कार्यालय समय को छोड़कर ऐसा कर सकते हैं. बस में यात्रियों के होने के बावजूद बीच रास्ते में बस रोककर नमाज अदा करना आपत्तिजनक है.”

 

इसमें आगे कहा गया है, “वायरल वीडियो की तत्काल जांच करने और दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए.” हाईन्यूज़ !

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजातों की दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है.

Read More »

US का ईरान पर फिलहाल नहीं होगा हमला, रूबियो ने बताया अब क्या है अगला प्लान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ

Read More »

चिराग पासवान ने बनाई नई टीम, 113 नेताओं को जिम्मेदारी; 8 राज्यों पर नजर

LJP R के प्रमुख और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार (26 अगस्त) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इस लिस्ट में 113

Read More »

SC जज बनकर केस प्रभावित करने वाला सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को दोषी ठहराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित

Read More »

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »