2nd lunar eclipse 2025: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, जानें भारत में नजर आएगा या नहीं, और क्या प्रभाव डालेगा

2nd lunar eclipse 2025 date and time:HN/ साल 2025 में कुल चार बार ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से 2 बीत चुके हैं. पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगा था जबकि सूर्य ग्रहण 29 मार्च को. हांलांकि यह दोनों ही ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिए. अब लोगों को अगले दो ग्रहण का इंतजार है. साथ ही ये जानने के बेसब्री है कि क्या इस बार भी भारत में ग्रहण दिखाई देगा या नहीं, तो आइए जानते हैं कि साल का दूसरा चंद्रग्रहण कब लगेगा और यह भारत में दिखाई देगा या नहीं.

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण?

ज्योतिष गणना के अनुसार, साल का दूसरा चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को लेगगा. इस दिन भाद्रपद पूर्णिमा होगी. भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 9 बजकर 57 मिनट से लेकर 8 सितंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा.

क्या भारत में आएगा नज़र?

साल 2025 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों ही भारत में नजर नहीं आया था, लेकिन इस बार यह ग्रहण भारत में नजर आएगा. ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा. यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, अमेरिका और अफ्रीका में भी देखा जा सकेगा.

सूतक काल में क्या करें और क्या नहीं?

सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए. धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन कर सकते हैं. इस दौरान मन को शांत रखकर भगवान का ध्यान और मंत्र जाप करें. सूतक लगने तक भोजन पकाना और खाना नहीं चाहिए. साथ ही पहले से बने भोजन में तुलसी या कुशा डालकर ढक दीजिए. सूतक समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल छिड़क देना चाहिए. इसके अलावा सूतक काल में गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ अलग नियम बताए गए है, जिसके हिसाब से सूतक काल के दौरान गर्भवती महिला को बाहर नहीं निकलना चाहिए, सोने से बचना चाहिए और सिलाई-बुनाई धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. highnews.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »