तेज बुखार आने पर क्यों बड़बड़ाने लगते हैं लोग? जानें दिमाग पर कितना पड़ता है असर

Mumbling in High Fever:HN/ तेज बुखार होने पर अक्सर कई लोग बड़बड़ाने लगते हैं. कुछ लोग तो अजीब-अजीब बातें करने लगते हैं. उनकी आंखें खुली होती हैं लेकिन बात समझ नहीं आती. ये देखकर परिवार वाले घबरा भी जाते हैं, लेकिन सवाल ये है कि ऐसा क्यों होता है, इसका दिमाग पर कितना असर पड़ता है. चलिए जानते हैं, इस बड़बड़ाने वाली ‘फीवर मिस्ट्री’ के पीछे का साइंटिफिक कारण…

बुखार से बढ़ता है बॉडी टेम्परेचर, होती है उलझन

जब शरीर को तेज इंफेक्शन होता है जैसे वायरल, बैक्टीरियल इंफेक्शन, तो इम्यून सिस्टम (Immune System) एक्टिव हो जाता है। इससे बॉडी का नॉर्मल टेम्परेचर (98.6°F) बढ़कर 102°F, 103°F या उससे भी ज्यादा हो जाता है. जैसे-जैसे टेम्परेचर बढ़ता है, तब शरीर ही नहीं दिमाग भी ओवरहीट होने लगता है. जब ये बढ़ा हुआ तापमान ब्रेन तक पहुंचता है, तो वहां की केमिस्ट्री डिस्टर्ब हो जाती है.

न्यूरॉन्स यानी जो सोचने-समझने का काम करते हैं, उनमें समस्याएं होने लगती हैं. इसकी वजह से व्यक्ति अजीब-अजीब बातें करने लगता है, जो सुनने वालों को डरावनी या हंसी वाली लग सकती हैं. ये डिलीरियम (Delirium) कहलाता है, जिसमें इंसान को भ्रम होने लगता है और वो सच-झूठ में फर्क नहीं कर पाता.कुछ केस में लोग नाम तक भूल जाते हैं और कई बार जोर-जोर से बोलने लगते हैं.

तेज बुखार दिमाग पर कैसे असर डालता है

1. तेज बुखार (High Fever) से न्यूरोट्रांसमीटर्स में गड़बड़ी आ सकती है. इससे सोचने-समझने की क्षमता कुछ देर के लिए बिगड़ जाती है.

2. कुछ लोगों को तेज बुखार में ऐसा लगता है जैसे वो कुछ देख या सुन रहे हों जो असल में है ही नहीं. इसे फीवर डिलीरियम कहा जाता है.

3. बुखार में शरीर थका होता है, दवा का असर होता है और दिमाग आधा सोया-आधा जागा होता है. इसी बीच कुछ लोग बड़बड़ाने लगते हैं.

तेज बुखार में कौन-कौन सी समस्याएं होती हैं

खुद से बात करना

कोई पुरानी याद बार-बार दोहराना

किसी को आवाज देना

अचानक डर जाना या चिल्लाना

कुछ दिखने का दावा करना जो मौजूद नहीं होता

कुछ भी बड़बड़ाना

कब हो जाएं अलर्ट

104°F से ज्यादा बुखार

लगातार बड़बड़ाना या जवाब ना देना

शरीर में झटके आना

भ्रम की स्थिति या चेतना में कमी

तेज बुखार होने पर क्या करना चाहिए

बुखार को जल्दी कंट्रोल करें

ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करें

डॉक्टर की सलाह से सही दवा और डोज लें

आराम करें और ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लें.

मरीज को अकेला ना छोड़ें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.. हाईन्यूज़ !

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »