‘स्मार्टफोन यूज करने वालों को भयानक खतरा’, बाबा वेंगा की इस डरावनी भविष्यवाणी से दुनियाभर में तहलका

Baba Venga Prediction:HN/ आज के समय में ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें फोन से होने वाले नुकसानों का अंदाज़ा तक नहीं होता. लेकिन प्रसिद्ध भविष्य बताने वाले बाबा वेंगा की एक डरावनी भविष्यवाणी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है. उन्होंने भविष्य में मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर जो चेतावनी दी थी.

मोबाइल की लत

जानकारी के लिए बता दें कि बाबा वेंगा ने कहा था कि यदि इंसान मोबाइल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करता रहा तो इसका असर न केवल शारीरिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी गहरा होगा. उन्होंने यह भी माना था कि तकनीक के ज्यादा इस्तेमाल से इंसान आपसी रिश्तों की अहमियत भूल जाएगा. स्मार्टफोन की लत हमें इस कदर अपनी गिरफ्त में ले लेगी कि हम भावनाओं और वास्तविक जीवन से काफी दूर हो जाएंगे. इसके अलावा बाबा ने बताया था कि लोग रोबोट जैसे बन जाएंगे, मशीनों से चिपके रहेंगे और इस बात का एहसास भी नहीं होगा कि उनका मानसिक संतुलन किस कदर बिगड़ रहा है. बता दें कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी आज की पीढ़ी पर पूरी तरह से फिट बैठती है जो घंटों स्क्रीन पर स्क्रॉल करते हुए अपना कीमती समय गंवा रही है.

कंट्रोल नहीं हो रही स्क्रीन टाइम

आज की इस भाग-दौड़ वाली ज़िंदगी में स्मार्टफोन लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा जरूर बन चुका है लेकिन कई लोग अब स्क्रीन टाइम को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. रिसर्च बताती हैं कि खासकर युवाओं में स्मार्टफोन की लत नींद, तनाव और किसी चीज पर फोकस करने की क्षमता को काफी प्रभावित कर रही है. लगातार नोटिफिकेशन, ऐप्स और सोशल मीडिया का आकर्षण लोगों को हकीकत से दूर ले जा रहा है. इससे लोगों के आपसी संबंध कमज़ोर हो रहे हैं और मानसिक समस्याएं बढ़ रही हैं.

मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा असर

विशेषज्ञ मानते हैं कि मोबाइल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल चिंता, अवसाद और अकेलेपन जैसी मानसिक समस्याओं को जन्म दे रहा है. मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट की वजह से लोगों की नींद भी काफी प्रभावित हो रही है और सोशल मीडिया पर दिखने वाली दिखावटी ज़िंदगी से आत्म-सम्मान पर भी असर पड़ता है.

डिजिटल डिटॉक्स की है ज़रूरत

बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सोचने पर मजबूर करती है कि क्या अब वक्त आ गया है कि हम अपने फोन से कुछ दूरी बना लें? आजकल “डिजिटल डिटॉक्स” एक चलन बन चुका है, जहां लोग अपने डिवाइस को कुछ समय के लिए एक तरफ रखकर प्रकृति और अपनों से जुड़ने की कोशिश करते हैं. यह तकनीक मोबाइल को पूरी तरह से छोड़ने की बात नहीं करती है बल्की इसे समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह देती है. हाईन्यूज़ !

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »