अप्रैल-मई-जून में दिखेगा अल-नीनो का असर! दिल्ली-NCR से लेकर UP-बिहार में पड़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने दिया UPDATE

IMD Weather Forecast:HN/ दिल्ली समेत देश के अधिकतर हिस्सों में तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इस साल समय से पहले ही राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति देखी गई. आमूमन हर साल मई-जून के समय भीषण गर्मी दस्तक देती है, लेकिन इस बार मार्च के अंतिम सप्ताह से ही लोग गर्मी से परेशान हो गए. इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि इस बार सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने वाली है.

अप्रैल-जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने शनिवार (5 अप्रैल 2025) को बताया कि इस बार मानसून के मौसम में अल नीनो की स्थिति नहीं बनेगी, जिस कारण अप्रैल से जून में सामान्य से अधिक गर्मी होगी. उन्होंने बताया कि कई राज्यों में तो नॉर्मल से ज्यादा लू चलने की संभावना है.

दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार में पड़ेगी भीषण गर्मी

आईएमडी की मानें तो महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में अप्रैल-जून में अधिक हीटवेव वाले दिन रहेंगे. आईएमडी के अनुसार गुजरात, ओडिशा में 10 से 18 मार्च के दौरान हीटवेव दर्ज की गई थी, जो कि सामान्य से अधिक था.

इस राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार 5 से 9 अप्रैल के दौरान गुजरात-राजस्थान में और 7 से 9 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है. 7 और 8 अप्रैल को दक्षिणी पंजाब, हरियाणा और उससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 6 से 9 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है.

05-09 अप्रैल के दौरान कोंकण और गोवा में गर्म मौसम रहने की संभावना है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूवी राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शुक्रवार (4 अप्रैल 2025) को तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »