PM Modi Sri Lanka Visit: श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान; जानें PM के दौरे की प्रमुख बातें

PM Modi Sri Lanka Visit:HN/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार (4 अप्रैल) की शाम को कोलंबो पहुंचे. जहां उनका विशेष स्वागत करने के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर समेत पांच शीर्ष मंत्री हवाई अड्डे पर मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत हुआ. स्वतंत्रता चौक पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई. यह उनके श्रीलंका दौरे का चौथा अवसर था. इस बार पीएम मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से नवाजा गया. यह श्रीलंका सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने श्रीलंका के साथ विशेष मित्रता निभाई हो.

श्रीलंका सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है. यह श्रीलंका और भारत के बीच गहरी मित्रता और साझा मूल्यों को दर्शाता है.यह सम्मान इस बात की पुष्टि करता है कि भारत सिर्फ एक पड़ोसी नहीं, बल्कि “सच्चा मित्र” है.

 

आर्थिक और विकास सहयोग: 10,000 करोड़ की परियोजनाएं 

भारत और श्रीलंका के बीच केवल कूटनीतिक संबंध नहीं, बल्कि जमीनी विकास के प्रोजेक्ट्स भी चल रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि श्रीलंका के किसानों के लिए भारत का सीधा सहयोग मिलेगा. उन्होंने इंडियन ओरिजिन तमिल (IOT) समुदाय के लिए 10,000 करोड़ रुपए की आवासीय और सामाजिक योजनाएं की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका सरकार के साथ मिलकर नए समझौते किए, जिसमें  इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल कनेक्टिविटी, और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

महत्वाकांक्षी समझौते पर हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने शनिवार (5 अप्रैल) को रक्षा सहयोग संबंधी महत्वाकांक्षी समझौते पर पहली बार हस्ताक्षर किए. दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में नयी दिल्ली की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पहुंचाने के लिए एक और समझौता किया गया.  प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया.

भारत ने की श्रीलंका की मदद 

प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यह द्वीपीय देश आर्थिक संकट से उबरने के संकेत दे रहा है. तीन साल पहले श्रीलंका बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा था और भारत ने उसे 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी. पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके छह अप्रैल को ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा जाएंगे, जहां वे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. दोनों नेता संयुक्त रूप से अनुराधापुरा में भारत की सहायता से तयार दो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. हाईन्यूज़ !

Indian Thali: क्या दाल-रोटी वाली भारतीय थाली बढ़ा सकती है डायबिटीज का खतरा? जानें किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Early Warning Signs Of Ovarian Cancer In Women: भारत में महिलाओं के बीच ओवेरियन कैंसर तीसरा सबसे आम कैंसर माना जाता है. चिंता की बात यह

Read More »

सिराज हुए बाहर, आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा की हुई एंट्री

प्रसिद्ध कृष्णा आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की T20I टीम में मोहम्मद सिराज की जगह लेंगे. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को कार्यभार प्रबंधन

Read More »

Ram Charan की ‘Peddi’ को हिंदी में हिट कराने के लिए मेकर्स का बड़ा दांव, टिकट पर बंपर ऑफर!

राम चरण की ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस स्पोर्ट्स ड्रामा को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये

Read More »

समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान का बड़ा एक्शन, 24 भारतीयों की ऐसे बची जान

मिडिल ईस्ट में जंग के चलते हो रहे मिसाइल हमलों ने समंदर में भी भारतीय जहाजों के लिए खतरा पैदा कर दिया है. ओमान में

Read More »

Hormuz Strait Crash: होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

अमेरिका का अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हो गया है. यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि

Read More »

‘भगोड़े-गद्दारों’ पर TMC का पलटवार, कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने दी खुली चुनौती

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के बागी सांसदों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब

Read More »

जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगतपुरा इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस आग में जलकर पांच लोगों की मौत होने

Read More »

Ram Charan Film Peddi: क्या होता है ‘पेद्दी’ का मतलब? जिस पर मेकर्स ने खर्च कर दिए पूरे 350 करोड़ रुपये

Ram Charan Film Peddi Meaning:HN/ साउथ के सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जान्हवी कपूर बॉक्स ऑफिस पर मिलकर धमाल मचाने के लिए पूरी

Read More »