Haris Rauf Injury: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, हारिस रऊफ हुए चोटिल; भारत के खिलाफ नहीं कर सकेंगे गेंदबाजी

India vs Pakistan, Haris Rauf Injury:HN/ 2023 एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच जारी है. हालांकि, बारिश की वजह से भारत-पाक मैच रविवार को पूरा नहीं हो सका. फिर यह मुकाबला रिजर्व डे में चला गया. भारत और पाकिस्तान मैच के लिए 11 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया था. आज दोनों टीमों के बीच पूरे 50 ओवर का मैच खेला जाएगा. इस बीच पाकिस्तानी खेमे से एक बुरी खबर सामने आई है.

दरअसल, पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ रविवार को भारत के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए. एहतियात के तौर पर हारिस रऊफ भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच में आगे गेंदबाजी नहीं करेंगे. कल उन्हें MRI के लिए ले जाया गया था. हालांकि,  एमआरआई में कोई टियर नहीं निकला है. फिर भी वह भारत के खिलाफ मैच में गेंदबाजी नहीं करेंगे.  वह टीम के मेडिकल पैनल की निगरानी में हैं.

पांच ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं हारिस

भारत के खिलाफ मैच में हारिस रऊफ पांच ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 27 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. अब इस मैच में वह आगे गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे. पाकिस्तान के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है. 

कल सिर्फ 24.1 ओवर का हो पाया खेल 

गौरतलब है कि भारत-पाक मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया था. कल यानी रविवार, 10 सितंबर को सिर्फ 24.1 ओवर का खेल हो पाया था. बारिश आने तक टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे. विराट कोहली 08 और केएल राहुल 17 पर खेल रहे थे. इससे पहले रोहित शर्मा 56 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए.

सुपर-4 में पाकिस्तान को खेलने हैं तीन मैच

बता दें कि 2023 एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान का यह दूसरा मैच है. इससे पहले पाकिस्तान ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था. अब भारत के बाद बाबर आज़म की टीम 14 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगी. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »