सुकांता मजूमदार बोले- ‘ममता बनर्जी की वजह से सड़कों पर आ गए योग्य टीचर’

West Bengal Teachers Dismissal Upheld:HN/ पश्चिम बंगाल में 26 हजार से ज़्यादा शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की भर्ती को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार दिया है. यह फैसला 2016 में हुई नियुक्तियों को लेकर आया है. कोर्ट के फैसले के बाद राज्य में सियासी घमासान मच गया है. बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा मांगा है, जबकि सीपीएम ने खाली पदों को तुरंत भरने की मांग की है.

ANI से बातचीत के दौरान, पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ममता बनर्जी मीडिया के सामने आईं और दूसरों पर दोष डालने लगीं. अगर राज्य की कैबिनेट चोरों को बचाने का फैसला करती है, तो उन्हें जेल में होना चाहिए.” उन्होंने कहा कि यह मामला उनके लिए निजी है क्योंकि उन्हें भी अपनी पहली नौकरी इसी परीक्षा के ज़रिए मिली थी. उन्होंने बताया कि एक यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा रो रही थी क्योंकि उसकी नौकरी चली गई. इसके लिए ममता बनर्जी और उनकी सरकार जिम्मेदार है.

सुकांत मजूमदार ने ममता सरकार पर लगाए आरोप

सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के सलाहकारों ने उन्हें सुझाव दिया कि टीएमसी नेताओं को बचाने के लिए सही और गलत सभी लोगों को एक साथ जोड़ दिया जाए ताकि किसी को कुछ समझ न आए. लेकिन कोर्ट ने साफ कहा कि अगर दूध और पानी अलग नहीं किया जा सकता, तो दोनों को फेंक दो. उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को एक बाज़ार बना दिया है, जहां शिक्षक और नौकरियां खरीदी जाती हैं. योग्य उम्मीदवारों को सीएम रिलीफ फंड से मदद मिलनी चाहिए.”

“20,000 लोगों को सड़कों पर बैठा दिया”

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा, “राज्य में 26,000 टीचरों की नौकरी चली गई. ममता बनर्जी ने टीचर की नौकरी में धांधली करने वाले 6,000 लोगों को बचाने के लिए 20,000 लोगों को सड़कों पर बैठा दिया. मेरा कहना है कि जिन लोगों ने टीएमसी नेताओं को पैसा देकर नौकरी पाई थी. वे लोग उन नेताओं के पास दोबारा जाएं और उनसे अपना पैसा वसूल लें. कोर्ट से हम गुहार लगाते हैं कि जो टीचर योग्य हैं, उन्हें फिर से नौकरी करने का मौका दिया जाना चाहिए.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »