सोनिया गांधी के कमेंट पर गुस्सा हुए ओम बिरला, बोले- उन्होंने जो कहा, वो मर्यादा के खिलाफ

Lok Sabha Speaker on Sonia Gandhi’s Remark:HN/ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार (4 अप्रैल) को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर उनकी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और संसदीय मर्यादा के अनुरूप नहीं है. राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी ने आरोप लगाया था कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को जबरन पारित कराया गया और यह विधेयक संविधान पर सरेआम हमला है.

दरअसल, बजट सत्र के आखिरी दिन संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोनिया की टिप्पणी का उल्लेख किया. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “एक वरिष्ठ सदस्य की ओर से लोकसभा की कार्यवाही पर प्रश्न उठाना उचित नहीं है.”

सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर लगाए आरोप

कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की प्रमुख सोनिया गांधी ने गुरुवार (3 अप्रैल) को सरकार पर वक्फ (संशोधन) विधेयक को मनमाने ढंग से पारित कराने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि यह विधेयक संविधान पर सरेआम हमला है और यह समाज को स्थायी ध्रुवीकरण की स्थिति में बनाए रखने की BJP की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है.

उन्होंने संसद भवन परिसर में संपन्न CPP की बैठक में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संबंधी विधेयक, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, भारत के पड़ोसी देशों में राजनीतिक स्थिति, संसद में गतिरोध, विपक्ष के नेताओं को “बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने” और कई अन्य विषयों को लेकर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया था.

वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा ने बनाया रिकॉर्ड

रिजिजू ने लोकसभा में कहा, “एस्मा अधिनियम, 1981 पर 16 घंटे 51 मिनट तक चर्चा हुई थी. यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए राज्यसभा में गुरुवार (3 अप्रैल) को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर 17 घंटे दो मिनट तक चर्चा हुई. यह ऐतिहासिक है. इस तरह सबसे लंबी चर्चा हुई.”

उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लिए बिना कहा, “कई सांसदों ने मुझे बताया कि दूसरे सदन की एक सदस्य ने यह आरोप लगाया कि चर्चा के बिना ‘बुलडोज’ करके विधेयक पारित किया गया. बल्कि नियम और प्रक्रिया को पालन करके यह विधेयक पारित किया गया है. इसकी तारीफ करने के बजाय यह कहा गया कि ‘बुलडोज’ करके विधेयक पारित किया गया.”

संसदीय कार्य मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष से किया अनुरोध

रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष से इस पर एक व्यवस्था देने का आग्रह किया. इस पर बिरला ने कहा, “संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की एक वरिष्ठ सदस्य हैं, जो इस सदन की सदस्य रह चुकी हैं और अब दूसरे सदन की सदस्य हैं, उन्होंने संसद परिसर में यह बयान दिया गया है कि वक्फ (संशोधन) विधेयक जबरदस्ती पारित कराया गया. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन में 13 घंटे और 53 मिनट चर्चा की गई. जिसमें सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे. इस विधेयक पर तीन बार मत विभाजन हुआ. अत: यह विधेयक सदन के नियमों के अनुसार पारित किया गया.”

बिरला ने कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन की कार्यवाही पर एक वरिष्ठ सदस्य की ओर से प्रश्न उठा गया. उन्होंने यह भी कहा कि यह उचित नहीं है और संसदीय मर्यादा के अनुरूप भी नहीं है.” कांग्रेस के सदस्यों ने भी अपनी बात रखने का आग्रह करते हुए सदन में हंगामा किया. इसके कुछ मिनट बाद ही बिरला ने सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »