‘बताऊं कुरान में क्या लिखा है, मार हो जाएगी मार’, वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान आखिर क्यों भड़के राधा मोहन अग्रवाल

Radha Mohan Das Agrawal On Waqf Bill: लोकसभा में पारित होने के बाद वक्फ संशोधन बिल को चर्चा के लिए राज्यसभा में रखा गया. इस दौरान जब बीजेपी सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल की बारी आई तो उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर जमकर हमला किया. उन्होंने एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का जिक्र करते हुए कहा कि वो कहते हैं मैं कुरान पढ़ता हूं और मौलाना हूं. बीजेपी सांसद ने कहा कि इससे बढ़ी जीत मेरे लिए और कोई नहीं हो सकती.

राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा, ‘कमिटी की बातों को बोलता नहीं लेकिन ये कहना पड़ेगा कि जब मैंने इन लोगों के सामने सवाल रखे तो एक भी बात का जवाब नहीं दिया. सिर्फ इतना कहते थे कि कुरान पढ़ते थे, मौलाना हैं. चलो मैं तो कुरान पढ़ता हूं लेकिन तुम तो मौलाना हो और बचपन से पढ़ते हो न. मैं पढ़ूं और बताऊं कि क्या लिखा है कुरान में. मार हो जाएगी मार. ये हिंदू की भलमनसाहत है जो कुरान पढ़कर तुम्हें बताता नहीं है.’

‘वक्फ को दे दिया अभयदान’

चर्चा के दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ‘सरकार इनकी थी तो इन्होंने वक्फ को अभयदान दे दिया और नारा दिया जो जमीन सरकारी है, वो जमीन हमारी है. उत्तर प्रदेश में तो 74 प्रतिशत वक्फ की संपत्ति सरकार की जमीन पर कब्जा करके बनाई है. तेलंगाना में 50 प्रतिशत. पूरा अभयदान इनको मिला था. 2006 में सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में 4 लाख 50 हजार संपत्ति और 6 लाख एकड़ जमीन और आज 2024 में 8 लाख 72 हजार संपत्ति और 37 लाख 94 हजार एकड़ जमीन हो गई. अब ये जमीन कहां से आई.’

‘मैं भी जेपीसी का मेंबर और नासिर हुसैन भी’

राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘मैं और नासिर हुसैन दोनों ही जेपीसी के सदस्य हैं. मैं इनसे कुरान को कोट करके कहा कि ये किस हदीस में लिखा है कि हमने कोई संपत्ति दान नहीं की तो तुम उसके वक्फ बाय यूजर से मालिकाना मान लोगे. इनके पास मेरे सवाल का जवाब नहीं था. इन लोगों ने मुझे मौलाना कहा.’

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »