IPL 2025 के बीच यशस्वी जायसवाल ने कर दी टीम बदलने की बड़ी मांग, बोर्ड को लिखा लेटर

Yashasvi Jaiswal:HN/ IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने टूर्नामेंट के बीच एक बड़ा फैसला लिया है. वह डोमेस्टिक टूर्नामेंट में मुंबई टीम से नहीं खेलना चाहते, उन्होंने इस बाबत मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जायसवाल ने मंगलवार को एमसीए को एक ईमेल लिखकर अगले सत्र से अपनी क्रिकेट स्टेट टीम को मुंबई से गोवा में बदलने के लिए एनओसी मांगा है.

रिपोर्ट में एमसीए के एक सूत्र ने बताया कि, “उन्होंने (यशस्वी जायसवाल) हमसे अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है. उन्होंने गोवा जाने का कारण निजी बताया है।”

यशस्वी जायसवाल के करीबी लोगों ने भी की पुष्टि

इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि जब यशस्वी जायसवाल के करीबी लोगों से इसको लेकर पूछा गया तो उन्होंने भी उनके गोवा टीम में जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह वहां जाना चाहते हैं.

पिछले साल भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिया था कि जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहा है, उन्हें घरेलू मैच खेलना होगा. यशस्वी जायसवाल भी मुंबई टीम के लिए खेले थे. उन्होंने जम्मू कश्मीर के खिलाफ मैच खेला था, जिसकी पहली और दूसरी पारी में उन्होंने क्रमश 4 और 26 रन बनाए थे.

यशस्वी अकेले ऐसे क्रिकेटर नहीं होंगे, जो मुंबई टीम का साथ छोड़कर गोवा के लिए खेलेंगे. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड भी गोवा टीम के लिए खेल चुके हैं. वैसे इन दोनों का टीम से हटने का कारण ये था कि इन्हे अधिक मौके नहीं मिल रहे थे जबकि जायसवाल के साथ ऐसा नहीं है.

यशस्वी जायसवाल करियर

यशस्वी जायसवाल ने 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 3712 रन बनाए हैं, इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 265 का है. फर्स्ट क्लास में जायसवाल ने 13 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. लिस्ट ए में उन्होंने 33 मैच खेले हैं, जिसमें 1526 रन बनाए हैं. यहां उनके नाम 5 शतक और 7 अर्धशतक है.

2023 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर चुके यशस्वी जायसवाल अभी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने 19 टेस्ट, 1 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं. इनमें उनके नाम क्रमश 1798, 15 और 723 रन हैं. उन्होंने टेस्ट में 4 शतक और टी20 में 1 शतक जड़ा है. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »