खाओ या पियो, इस सब्जी का सेवन करने से मिलेंगे बहुत सारे फायदे, सेहत का खजाना है ये सुपरफूड

Benefits of Bottle Gourd:HN/ लौकी को सुपरफूड कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि यह एक ऐसी सब्जी है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है. इसे पूरे साल खाया जा सकता है और इसका सेवन स्किन से लेकर दिल तक की सेहत सुधारने में कारगर होता है. आयुर्वेद में भी लौकी को एक औषधीय सब्जी माना गया है, जिसका जूस और सब्जी, दोनों रूपों में सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

बनाई जा सकती हैं मीठी और नमकीन रेसिपी 

लौकी को घीया के नाम से भी जाना जाता है और इससे कई तरह की मीठी और नमकीन रेसिपी बनाई जा सकती हैं. कई बार बच्चों को इसका स्वाद बहुत पसंद नहीं आता, लेकिन इसे सही तरीके से पकाया जाए, तो यह स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर भोजन का काम करती है. लौकी खासकर डायबिटीज, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और पाचन समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए एक सुपरफूड है. अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो लौकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

कब्ज जैसी समस्याओं में राहत 

लौकी में भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला फाइबर शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक होता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करके कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है तो वहीं मोटापे, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है. रोजाना इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की सेहत दुरुस्त बनी रहती है. इसके अलावा, लौकी शरीर में होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करने में भी सहायक है. फाइबर के अलावा लौकी में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं. इसलिए विशेषकर डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी की सब्जी या जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है मजबूत 

लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ज्यादा कफ और वात वाले लोगों को इसका सेवन सूप या सब्जी के रूप में करना चाहिए. जिन लोगों को कोल्ड, कफ या अर्थराइटिस की समस्या है, उन्हें इसका जूस पीने से परहेज करना चाहिए और सिर्फ पकाकर खाना चाहिए. लौकी में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है. आप वजन को नियंत्रित करने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

लौकी के पत्तें का रस सिर पर लगाने से फायदा  

अगर आप बाल झड़ने या गंजेपन से परेशान हैं, तो लौकी के पत्तों का रस सिर पर लगाने से काफी फायदा मिल सकता है. इसी तरह, लौकी के फल के भस्म में शहद मिलाकर लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है और रतौंधी की समस्या से राहत मिल सकती है. अगर आपको लगातार सिरदर्द की समस्या रहती है, तो कड़वी लौकी के बीजों के तेल को माथे पर लगाने से आराम मिल सकता है. इसके अलावा, लौकी के सेवन से शरीर में ताजगी बनी रहती है और एनर्जी लेवल बढ़ता है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »