एर्दोगान के एक कदम ने उड़ा दी नेतन्याहू की नींद! इस देश के एयर बेस पर कब्जा कर रहा है तुर्किए

Turkiye-Syria:HN/ तुर्की की सेना ने सीरिया के टी-4 एयरबेस पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी है और यहां एक शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने की योजना बना रही है. माना जा रहा है कि तुर्की इस एयरबेस पर कुछ समय के लिए रूसी एस-400 सिस्टम तैनात कर सकता है, जिसे इजरायली एफ-35 लड़ाकू विमानों के लिए खतरा माना जाता है. Türkiye Today की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की और सीरिया के बीच रक्षा समझौते को लेकर पिछले साल दिसंबर से बातचीत चल रही है.

तुर्की और सीरिया के बीच एक समझौते के तहत, तुर्की सीरिया की नई सरकार को सैन्य सुरक्षा और हवाई समर्थन देगा क्योंकि एचटीएस सरकार के पास अपनी कोई सेना नहीं है. पहले तुर्की ने सीरिया में अपनी सैन्य उपस्थिति को लेकर कोई योजना नहीं होने की बात कही थी, लेकिन पर्दे के पीछे बातचीत जारी रही. इजरायल को सीरिया में तुर्की सेना की मौजूदगी अपने लिए बड़ा खतरा लग रहा है.

एर्दोगान बढ़ रहे हैं सीरिया में अपना प्रभाव

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान सीरिया में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं. उनका लक्ष्य इस क्षेत्र में अपना दबदबा बढ़ाना और ऑटोमन साम्राज्य की पुरानी ताकत को फिर से हासिल करना है. रूस और ईरान के हटने से बने खालीपन को भरने के लिए तुर्की ने सीरिया में अपनी सेना तैनात करने की योजना बनाई है. इसके अलावा तुर्की आईएस आतंकियों के खिलाफ हमले तेज करना चाहता है, जो अमेरिका की वहां से वापसी की एक अहम शर्त मानी जा रही है.

तुर्की ने सीरिया के मध्य स्थित टी-4 एयरबेस पर कब्जा करना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर हिसार टाइप एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया जा सकता है, जिससे इजरायली ड्रोन और फाइटर जेट को मार गिराने की क्षमता बढ़ जाएगी. तुर्की इस बेस को सैन्य अड्डा बनाने की योजना बना रहा है, जिसमें निगरानी और हथियारबंद ड्रोन तैनात किए जाएंगे, जो लंबी दूरी तक हमले कर सकते हैं.

इजरायल के लिए बढ़ी मुश्किलें

तुर्की द्वारा सीरिया में एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने की योजना से इजरायल की चिंता बढ़ गई है. रिपोर्ट के अनुसार, इस सिस्टम के आने के बाद इजरायल को सीरिया पर हवाई हमले करने से पहले दो बार सोचना पड़ेगा. हाल ही में इजरायल ने टी-4 और पाल्मायरा एयरबेस पर हमला कर कई रणनीतिक ठिकानों को नष्ट कर दिया था. अगर तुर्की सीरिया में अपना एयरबेस बनाता है, तो इससे इजरायल की सैन्य गतिविधियों पर असर पड़ेगा और तुर्की की सेना इजरायल की सीमा तक आसानी से पहुंच सकेगी. हाईन्यूज़ !

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »