18 साल की उम्र में मा-बाप गुजर गए, बसों में बेचने पड़े लिप्सिटक-नेलपॉलिश, फिर जया बच्चन की एक कॉल ने बदल दी थी इसकी जिंदगी

Guess Who: इस अभिनेता कभी ग्रांट रोड पर दो बिल्डिंग वाले एक बड़े बंगले में रहता था, लेकिन किमस्त ने ऐसी पलटी मारी की इन्हें फिर एक छोटे से 1RK कमरे में रहना पड़ा. लाइफ में आई तमाम मुश्किलों के बावजूद इस एक्टर ने कभी हार नहीं मानी और आज, वे अपने फेमस रोल सर्किट, मानव और आदि के तौर पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं. चलिए जानते हैं आखिर ये एक्टर हैं कौन?

हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक अरशद वारसी हैं. अरशद ने अपनी अदाकारी से लाखों दिलों को जीता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर बनने का उनका सफर संघर्षों और चुनौतियों से भरा रहा है.

किराएदारों ने घर पर कर लिया था कब्जा
अरशद वारसी के पिता अहमद अली खान एक कवि और सिंगर थे, जिन्होंने सूफी संत वारिस पाक के सम्मान में वारसी सरनेम अपनाया था. अरशद जब सिर्फ 18 साल के थे, तब उनके पिता की हड्डी के कैंसर की वजह से मौत हो गई थी. पिता के जाने के दो साल बाद, उनकी मां का भी किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया था. मा-बाप का साया सिर से उठ जाने से अरशद पूरी तरह टूट गए थे और उन्हें काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा था. कानूनी समस्याओं के कारण, उन्होंने ग्रांट रोड पर अपनी दो बिल्डिंग गंवा दीं थी और किराएदार उनके मालिक बन गए थे. उन्हें जुहू में अपना बंगला भी छोड़ना पड़ा था. कोई ऑप्शन न होने के कारण, अरशद और उनके भाई एक छोटे से एक कमरे के घर में रहने चले गए और उन्हें कई संघर्षों का सामना करना पड़ा.

 

 

लिपस्टिक और नेल पॉलिश बेचते थे
10वीं क्लास खत्म करने के बाद अरशद वारसी को स्कूल छोड़कर काम करना पड़ा. द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरशद बोरीवली और बांद्रा के बीच बसों में लिपस्टिक और नेल पॉलिश बेचते थे. उन्होंने एक फोटो लैब में भी काम किया और बाद में महेश भट्ट की फिल्मों काश और ठिकाना में उन्हें असिस्ट किया.

 जया बच्चन ने कैसे बदली उनकी जिंदगी
अरशद वारसी को डांस से बेहद प्यार था. इसके चलते वे अकबर सामी के डांस ग्रुप में शामिल हो गए थे. जहां वे फाइनली कोरियोग्राफर बन गए. उन्होंने एलीक पदमसी और भरत दाभोलकर के साथ म्यूजिक पर काम किया. हालांकि उन्हें जॉय ऑगस्टाइन से एक फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन वह एक कोरियोग्राफर के रूप में खुश थे और एक्टिंग करने के बारे में श्योर नहीं थे. हालांकि जब जया बच्चन ने उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए इनवाइट किया तो अरशद की जिंदगी ही बदल गई. उन्होंने तेरे मेरे सपने में अपनी पहली भूमिका की थी य़हीं से उनके एक्टर बनने की जर्नी शुरू हुई.

मुन्ना भाई सीरीज में सर्किट के रोल से हुए फेमस
मुन्ना भाई सीरीज में सर्किट की भूमिका निभाकर अरशद वारसी फैंस के फेवरेट बन गए थे. उनके अभिनय ने पूरे देश में लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने गोलमाल सीरीज में मानव और धमाल सीरीज में आदित्य श्रीवास्तव के रूप में अपनी कॉमिक टाइमिंग से भी दर्शकों को प्रभावित किया और एक अभिनेता के रूप में अपनी वर्सेटैलिटी को साबित किया. आज अरशद बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं.

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »