बिहार में पुलों के गिरने के मामले में हुई कार्रवाई से असंतुष्ट सुप्रीम कोर्ट, पटना हाईकोर्ट भेजा केस

बिहार में एक के बाद एक पुलों के गिरने की घटनाओं की जांच को लेकर बिहार सरकार और NHAI के रवैये पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है. कोर्ट ने मामले को विस्तृत सुनवाई के लिए पटना हाई कोर्ट के पास भेज दिया है. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने पटना हाई कोर्ट से मामले पर तेज सुनवाई के लिए भी कहा है.

क्या है मामला?
वकील ब्रजेश सिंह ने पिछले साल यह याचिका दाखिल की थी. उन्होंने बताया था 18 जुलाई से 29 जुलाई, 2024 के बीच बिहार में एक के बाद एक 6 पुल गिर गए. यह पुल अररिया, सिवान, मधुबनी, किशनगंज जैसे अलग-अलग जिलों में थे. यह बिहार में नदी या सड़क पर बने पुलों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है. याचिकाकर्ता ने बिहार के सभी पुलों का ऑडिट कर उनकी हालत का पता लगाने की मांग की थी. साथ ही, निर्माणाधीन पुलों की निगरानी की व्यवस्था बनाने की भी मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया था नोटिस
29 जुलाई 2024 को थोड़ी देर सुनवाई के बाद तत्कालीन चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर दिया. कोर्ट ने बिहार के मुख्य सचिव, पथ निर्माण सचिव, केंद्रीय सड़क मंत्रालय और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से जवाब मांगा था.

अब पटना हाई कोर्ट को भेजा केस
बुधवार, 2 अप्रैल 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को पटना हाई कोर्ट के पास ट्रांसफर कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि वह 3 सप्ताह के भीतर मामले से जुड़े सभी दस्तावेज हाई कोर्ट के पास भेज दे. मामले की जल्द सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट 14 मई से सुनवाई शुरू कर दे.

जांच पर जताया असंतोष
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और NHAI की तरफ से दाखिल जवाब को असंतोषजनक कहा. बेंच के सदस्य जस्टिस संजय कुमार ने कहा कि 3 पुल निर्माण के दौरान ही गिर गए और कुछ अधिकारियों को सस्पेंड कर काम चला लिया गया. कुछ दिनों में वह फिर नौकरी पर लौट आएंगे. बिहार सरकार के वकील ने कहा कि विभागीय जांच जारी है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से विभागीय जांच की भी निगरानी करने को कहा. 2 जजों की बेंच ने हाई कोर्ट से बिहार में पुलों की सुरक्षा जांच को लेकर उठाए जा रहे कदमों की मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »