ममता बनर्जी के ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान पर भड़के जगतगुरु रामभद्राचार्य, कहा- ‘सोचा नहीं था इतनी नीचे …’

Prayagraj Maha Kumbh 2025:HN/ ममता बनर्जी के ‘मृत्यु कुंभ’ वाले विवादित बयान पर संत समाज भड़का हुआ है. हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इस बयान को सनातन धर्म का अपमान बताते हुए पर पलटवार किया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बुद्धि को निकृष्ट बताते हुए कहा कि सनातन का झंडा गिराने वालों का झंडा गिर जाएगा.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा,  ‘मैं यही कहना चाहूंगा कि जो सनातन का झंडा गिराना चाहेगा उसका झंडा खुद गिर जाएगा.” उन्होंने कहा कि सभी सनातनियों को जागरूक और सजग हो जाना चाहिए.

55 करोड़ लोग कुंभ नहाए, विपक्षी बौखलाए – रामभद्राचार्य
रामभद्राचार्य ने कहा कि अब तक आपने इतना बड़ा कुंभ कभी नहीं देखा होगा. इस महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. इतनी बड़ी संख्या में लोगों के स्नान के बाद से ही विपक्षी बौखलाए हुए हैं.

ममता बनर्जी की बुद्धि निकृष्ट- रामभद्राचार्य
उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी को अब क्या बोलूं? ममता इसे मृत्यु कुंभ कह रही हैं. अब कुंवारी हैं, इसलिए मैं उन्हें बहन कह रहा हूं, पर इतना नीच वक्तव्य उन्हें नहीं देना चाहिए, मैंंने नहीं सोचा था कि ममता बनर्जी निकृष्ट बुद्धि की हो जाएंगी. ये मृत्यु कुंभ नहीं महाकुंभ है और ऐसा कुंभ आजतक नहीं सम्पन्न हुआ.

वहीं कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर कहा कि उन्हें कुछ नहीं आता है. मीडिया के इस सवाल पर भी जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वो तो उनकी टिप्पणी है, मुकेश नायक को खुद कुछ नहीं आता है. उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तो मेरा चेला है, उसे जो नहीं आएगा मैं उसे सिखाऊंगा. मैं हूं ना

बता दें कि केवल जगद्गुरु रामभद्राचार्य ही नहीं, ममता बनर्जी के मृत्यु कुंभ वाले विवादित बयान के खिलाफ पूरा संत समाज खड़ा है. उनका मानना है कि ममता बनर्जी का ये बयान सनातन धर्म के खिलाफ उनकी मानसिकता को दर्शाता है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »