राज्इयपाल को स्तीफा देने पहुंचीं आतिशी से एलजी वीके सक्सेना बोले- ‘आपको यमुना मैया का श्राप लगा…’

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जब रविवार को राजभवन में उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंपने गईं तो एलजी वीके सक्सेना ने यमुना के प्रदूषण को लेकर उन पर तंज कसा. एलजी ने पूर्व सीएम से कहा कि आपको यमुना मैया का श्राप लगा है. सरकार को यमुना की सफाई के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए थे.

सूत्रों के मुताबिक, एलजी सक्सेना ने आतिशी को बताया कि उन्होंने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी ‘यमुना के श्राप’ के बारे में चेतावनी दी थी क्योंकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से नदी को साफ करने की एक परियोजना को रुकवा दिया था. हालांकि इस पर आतिशी ने एलजी के सामने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

2 साल पुराना है यमुना की सफाई को लेकर विवाद

टीओआई के मुताबिक, ये विवाद दो साल पुराना है. जनवरी, 2023 में यमुना का प्रदूषण कम करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने एलजी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था. जैसे ही कमेटी ने अपना काम शुरू किया, केजरीवाल ने अपना समर्थन जताया और सहायता की पेशकश की. हालांकि दिल्ली सरकार ने बाद में एनजीटी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसमें वरिष्ठ वकील ए एम सिंघवी ने तर्क दिया कि एक डोमेन विशेषज्ञ को पैनल का नेतृत्व करना चाहिए. यह रोक अब दो साल से अधिक समय से बरकरार है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल के साथ एक मीटिंग में वीके सक्सेना ने AAP संयोजक से कहा था कि उन्हें यमुना के अभिशाप का सामना करना पड़ेगा.

कब दिल्ली की CM बनीं थीं आतिशी? 

अरविंद केजरीवाल को जब सुप्रीम कोर्ट से इस शर्त पर जमानत मिली कि वह सीएम कार्यालय नहीं जा सकते हैं और न ही किसी सरकारी फाइल पर साइन कर सकते हैं, उसके बाद उन्होंने सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया. केजरीवाल  के इस्तीफे के बाद आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया. उन्होंने 21 सितंबर, 2024 को दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली थी. हालांकि इस दौरान आम आदमी पार्टी और खुद आतिशी अपने को ‘अस्थायी मुख्यमंत्री’ बताती रहीं.

यमुना को लेकर PM ने AAP पर बोला हमला

शनिवार को जैसे ही चुनाव के नतीजे आए, पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों की आस्था का सम्मान न करने के लिए आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने यमुना को साफ करने और सुंदर बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि इन लोगों ने दिल्ली के लोगों की आस्था को पैरों तले कुचल दिया और फिर हरियाणा पर खुलेआम आरोप लगाया. उन्होंने बार-बार ‘यमुना मैया की जय’ कहकर अपना भाषण खत्म किया.

दिल्ली में 27 साल बाद आई बीजेपी की सरकार 

8 फरवरी को आए दिल्ली विधानसभा के नतीजों में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जहां AAP को इस चुनाव में केवल 22 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी 27 साल बाद 48 सीटें जीतकर सत्ता में आई है. इसके अलावा कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत पाई है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »