Pawan Kalyan: पवन कल्याण को मिली गुड न्यूज, 10 साल से पाला था जो सपना, वो पूरा हो गया

Pawan Kalyan:HN/ आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) को ‘मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल’ का दर्जा मिल गया है. पार्टी ने 22 जनवरी को इसकी घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की. जन सेना पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘कांच का गिलास’ है, जिसे चुनाव आयोग द्वारा आरक्षित किया गया है.

भारत के चुनाव आयोग की ओर से जन सेना पार्टी को मंगलवार को एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें पार्टी को क्षेत्रीय राजनीतिक दल में मान्यता दिए जाने की जानकारी दी गई थी.

जन सेना पार्टी की ओर किए गए पोस्ट में कहा, “जन सेना एक मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल के रूप में उभरी. चुनाव आयोग ने ‘कांच का गिलास’ चुनाव चिन्ह को जन सेना पार्टी के स्थायी चिन्ह के रूप में मान्यता देने के आदेश जारी किए हैं, जिसने पिछले चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल कर इतिहास रचा था. पवन कल्याण के एक दशक से अधिक समय के संघर्ष के बाद जन सेना पार्टी को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में स्वीकार किया गया है.”

2014 में पवन कल्याण ने बनाई थी जन सेना 

जन सेना पार्टी को पहली बार क्षेत्रीय राजनीतिक दल के रूप में मान्यता मिली है. अब तक ये केवल आंध्र प्रदेश में एक राजनीतिक दल के रूप में रजिस्टर्ड थी. पवन कल्याण ने जन सेना पार्टी की स्थापना मार्च 2014 में की थी. अब 10 साल बाद इसे राजनीतिक दल के रूप में मान्यता मिली है.

पिछले चुनाव में JSP का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत  

बता दें कि जन सेना को हाल ही में हुए लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधान सभा के चुनाव में 100 फीसदी सफलता मिली थी. पवन कल्याण की पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और बीजेपी के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश की 21 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी में जीत हासिल की थी. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »