Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान के हमले के मामले में फारूक अब्दुल्ला क्यों होने लगी बांग्लादेश की चिंता?

Saif Ali Khan Attack:HN/ बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को बांग्लादेश की चिंता सताने लगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई भारतीय ब्रिटेन में कुछ गलत करेगा तो क्या इसके लिए भारत को दोष दोगे? फारूक अब्दुल्ला के इस बयान को पर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि उनका ये बयान वोट बैंक की राजनीति और संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है.

सैफ अली खान पर हमले को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा था, “मैं ऐसी घटनाओं के खिलाफ हूं और उनकी सेहत की दुआ करता हूं. अगर किसी ने आकर सैफ अली खान पर हमला किया है, तो आप एक व्यक्ति के काम के लिए पूरे देश को दोषी नहीं ठहरा सकते.”

क्या कहा था फारूक ने, जिस पर भड़क गई बीजेपी? 

उन्होंने कहा, “आप किसी एक व्यक्ति के काम के लिए पूरे देश को कैसे दोषी ठहरा सकते हैं? अगर कोई भारतीय ब्रिटेन में कुछ गलत करता है, तो क्या आप इसके लिए भारत को दोषी ठहराएंगे? यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है, देश पर नहीं. अमेरिका में कितने अवैध भारतीय हैं? राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी-अभी आंकड़े दिए हैं. आप इसे क्या कहेंगे?”

अरब मुल्कों में भी हमारे बाशिंदे: फारूक 

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आज इंसान अपने पेट के लिए कहां-कहां नहीं जाता. वो अपनी इज्जत के लिए कहां-कहां नहीं घूमता. अरब मुल्कों में देखिए कितने हमारे बाशिंदे हैं वहां. काम कर रहे हैं कि यहां घर चल सके. वो भूल जाते हैं आप, हम लोग सिर्फ नफरतें पैदा करने के लिए नहीं हैं. नफरतें कम कीजिए और मोहब्बतें बढ़ाइए.

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी हमलावर 

बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा, “फारूक साहब क्या आपको घुसपैठिए और अपने हुनर के दम पर अपना परचम लहराने वाले लोगों में फर्क नहीं दिखता? यह वोट बैंक की राजनीति और संकीर्ण मानसिकता है.”

तरुण चुघ ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता पर आरोप लगाते हुए कहा, “वह पूरी दुनिया में प्रवासी भारतीयों का अपमान कर रहे हैं और उनकी तुलना एक बांग्लादेशी घुसपैठियों से कर रहे हैं. बांग्लादेशी घुसपैठिए से आपका क्या रिश्ता है? आप उसकी वकालत क्यों कर रहे हैं? वह बांग्लादेशी घुसपैठिए के PRO की तरह क्यों व्यवहार कर रहे हैं? यह पूरे INDI ब्लॉक की मानसिक दिवालियपन की निशानी है.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »