’90 घंटे काम’, जब जुबान पर आई बात तो खिलखिलाकर हंस दिए खरगे, कांग्रेस मुख्यालय में लगा ठहाका, सोनिया-राहुल भी…

Mallikarjun Kharge On 90 Hours Duty:HN/ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जब बुधवार (15 जनवरी) को नए कांग्रेस मुख्यालय में बोल रहे थे तो उस वक्त कुछ ऐसा हुआ कि पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. कांग्रेस अध्यक्ष ने जब लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यम के बयान ’90 घंटे काम’ का जिक्र किया तो वो खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाए. इसके बाद हॉल में ठहाका गूंज उठा. खरगे के संबोधन के वक्त राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी वहां मौजूद थीं. खरगे ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने श्रमिकों के लिए दिन में आठ घंटे के काम करने के प्रस्ताव का समर्थन किया था और ये काम करने के उचित समय के बारे में उनका दृष्टिकोण था.

नई दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर खरगे ने L&T कंस्ट्रक्शन की तारीफ की, लेकिन साथ ही कंपनी के चेयरमैन के बयान हास्यास्यपद बताया. उन्होंने कहा “मैं L&T कंस्ट्रक्शन, आर्किटेक्ट्स और श्रमिकों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस निर्माण में अपना योगदान दिया, लेकिन कंपनी के सीईओ का बयान जिसमें उन्होंने 90 घंटे काम करने की बात कही गई है, उससे मैं सहमत नहीं हूं.”

नेहरू और अंबेडकर ने श्रमिकों के लिए बनाए थे कानून

कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रमिक कानूनों के महत्व को भी उजागर किया जो जवाहर लाल नेहरू और अंबेडकर ने बनाए थे. उन्होंने कहा “एक श्रमिक आठ घंटे काम करता है और थक जाता है. यही वजह है कि नेहरू और अंबेडकर ने फैक्ट्री एक्ट बनाते समय ये सुनिश्चित किया था कि श्रमिकों से आठ घंटे से ज्यादा काम न लिया जाए.”

सुब्रह्मण्यम का विवादास्पद बयान

L&T के चेयरमैन सुब्रह्मण्यम के सप्ताह में 90 घंटे काम करने वाले बयान में विवाद खड़ा कर दिया था. उन्होंने कर्मचारियों से रविवार (12 जनवरी) को भी काम करने की बात की थी और मजाक में ये भी कहा था “आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक देख सकते हैं?” इसके बाद उनके बयान ने काम और जीवन के संतुलन पर एक नई बहस को जन्म दिया जैसा कि पहले इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की ओर से भी 70 घंटे के कार्य सप्ताह पर टिप्पणी की गई थी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »