Azerbaijan Airlines Plane Crash: एक टक्‍कर, एक ब्‍लास्‍ट, आसमान में आखिर ऐसा क्‍या हुआ कि टुकड़े-टुकड़े हो जमीन पर राख हो गया प्‍लेन

कजाकिस्तान के अक्तौ एयरपोर्ट पर बुधवार (25 दिसंबर, 2024) को हुए दर्दनाक हादसे में अजरबैजान एयरलाइंस का एयर प्लेन हादसे का शिकार हो गया. हादसे की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्लेन के परखच्चे उड़ गए और उसके हिस्से जमीन पर दूर-दूर तक बिखरे हुए दिख रहे हैं. ये दर्दनाक हादसा पक्षियों के टकराने से हुए है. रूसी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक के एक संवाददाता ने यह जानकारी दी है. प्लेन अक्तौ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने वाला था, तभी एक पक्षियों का एक झुंड प्लेन के इंजन से टकराया और ऑक्सीजन का सिलेंडर फट गया. यह भी बताया गया कि हादसे से ठीक पहले कुछ यात्री बेहोश हो गए थे.

विमान ने पक्षियों के झुंड से टकराने और स्टीयरिंग की खराबी के कारण हादसे से पहले संकट का सिग्नल दिया था. पायलट आखिर तक विमान की स्पीड और ऊंचाई हासिल करने की कोशिश करते रहे, लेकिन विमान पूरी तरह से अपना कंट्रोल खो बैठा. घटना के एक वीडियो में देखा गया कि प्लेन बार-बार ऊपर उठने की कोशिश करता है और वह तेजी से ऊपर की तरफ जाता है, लेकिन रुकने लगता है. आखिर में पायलट ने ऊंचाई पर जाकर प्लेन को कंट्रोल करने की कोशिश की और फिर यह एयरपोर्ट के पास चक्कर लगाने लगता है, लेकिन आखिर में क्रैश हो गया. इस विमान हादसे से दुनियाभर में शोक का माहौल है. अजरबैजान एयरलाइंस का विमान एम्ब्रेयर E190AR प्लेन में रूस, अजरबैजान, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के 62 यात्री और पांच क्रू मेंबर सवार थे.

अजरबैजान एयरलाइंस ने बताया कि विमान अक्तौ एयरपोर्ट से तीन किलोमीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग कर रहा था. विमान रूस जा रहा था, लेकिन घने कोहरे के कारण उसने अपना रूट बदल दिया और अक्तौ एयरपोर्ट से तीन किलोमीटर पहले ही इमरजेंसी लैंडिंग के लिए आग्रह किया. इस दौरान पर वह आसमान में चक्कर लगाने लगा, लेकिन सुबह 6:28 बजे कैस्पियल सी शोर के पास क्रैश हो गया.

एयर प्लेन क्रैश होने से पहले के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है दुर्घटना से पहले क्या हुआ. एक वीडियो में देखा गया कि प्लेन आसमान में लहरा रहा है वह स्पीड से नीचे की तरफ आता है और कुछ ही सेकेंड में जमीन से टकराता है. इसके बाद आग लग जाती है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि विमान को जीपीएस जैमिंग की समस्या का सामना करना पड़ा. हाईन्यूज़ !

 

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »