बयान पर नाराजगी: ‘RSS अब बदल गया है’, मोहन भागवत के बयान रामभद्राचार्य ने जताई नाराजगी

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, उनका (संघ प्रमुख) का बयान गैर जिम्मेदाराना है. हिंदू धर्म का आचार्य मैं हूं, मैं हूं जगद्गुरु. इसलिए हिंदू धर्म पर अनुशासन मेरा होगा. वे एक संगठन के प्रमुख हैं. उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. इतना ही नहीं रामभद्राचार्य ने कहा, पहले संघ कुछ और था और अब संगठन काफी बदल गया.

रामभद्राचार्य ने कहा, ‘हम मंदिर खोज नहीं रहे हैं. जहां-जहां सर्वे के आधार पर जहां मंदिर मिले हैं, हम वही मांग रहे हैं. हम मंदिर खोज नहीं रहे हैं. उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए. कोई मंदिर खोया नहीं है. अधिकार मांगना कोई पाप नहीं है. हमने कोई पाप नहीं किया.’

मोहन भागवत की बात मुझे चुभी- रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, दूसरी बात उन्होंने जो कही, मुझे बहुत चुभी. राममंदिर बनने के बाद कुछ लोग हिंदू मुद्दे उठाकर नेता बनना चाहते हैं. हम नेता नहीं बनना चाहते. न हमें नेता बनना है. हम अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं और करते रहेंगे. ऐसी हल्की शब्दावली का इस्तेमाल उन्हें नहीं करना चाहिए था.

संभल पर क्या बोले रामभद्राचार्य?

संभल में पत्थरबाजी पर रामभद्राचार्य ने कहा, संभल में जब सर्वे हुआ तभी तो हमने कहा कि मंदिर हमें मिलना चाहिए. उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की. हमने कभी उनके मंदिर नहीं तोड़े. उन्होंने हमारे 30 हजार मंदिर तोड़े.

रामभद्राचार्य ने कहा, जहां-जहां सर्वे में मंदिर मिलेंगे, वहां हम दावा करेंगे. हम किसी को उकसा नहीं रहे हैं. हम संघर्ष के लिए नहीं कह रहे हैं. आत्मरक्षा का सबको अधिकार है. हिंदुओं को भी आत्मरक्षा करनी होगी. हिंदुओं की बहन बेटियों पर कितना अत्याचार हुआ? हिंदुओं को जागना पड़ेगा. हमें भी आत्मरक्षा करनी होगी.

मुस्लिम भी भारत में रहें- रामभद्राचार्य 

रामभद्राचार्य ने कहा, मुस्लिम भी भारत में रहें. हम कब कह रहे हैं कि उनका देश नहीं है. लेकिन वे हिंदुओं का अस्तित्व मिटाकर नहीं रह सकते. मुस्लिमों को भी अपना बड़ा दिल दिखाना होगा. उन्हें हमारे मंदिर हमें सौंप देना चाहिए.

जगद्गुरु ने धर्मगुरुओं और संघ के बीच बढ़ते विवाद पर कहा कि RSS बहुत बदल रहा है. हमने कई संघ प्रमुख देखे. जब तक रज्जू भैया संघ प्रमुख थे, तब तक संघ कुछ और था. अब तुष्टिकरण की वजह से RSS बदल रहा है. मोहन भागवत को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए. अगर वे हमें फोन करेंगे तो कहेंगे कि आपको ऐसे बयान नहीं देने चाहिए. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »