मोदी सरकार ने 7 सीनियर सेक्रेट्री का किया ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

केंद्र सरकार ने बुधवार (25 दिसंबर, 2024) को बड़ा फैसला करते हुए 7 वरिष्ठ सचिवों का ट्रांसफर किया है. इनमें से रचना शाह को डीओपीटी का सचिव, अरुणीश चावला को रेवेन्यू का सचिव और विनीत जोशी को उच्च शिक्षा का सचिव बनाया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी दे दी है.

रचना शाह केरल कैडर की आईएएस अधिकारी हैं. बिहार कैडर के आईएएस अरुणीश चावला संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. मणिपुर कैडर के आईएएस विनीत जोशी मौजूदा समय में मणिपुर के मुख्य सचिव हैं.

किसे कहां मिली जिम्मेदारी, यहां देखें- 

1. रचना शाह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) का सचिव नियुक्त किया गया. वर्तमान में वे कपड़ा मंत्रालय में सचिव हैं.

2. अरुणीश चावला को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया गया. वे संजय मल्होत्रा की जगह लेंगे, जो हाल ही में आरबीआई गवर्नर बने हैं. मौजूदा समय में, चावला फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं. वे संस्कृति मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे.

3. विनीत जोशी वर्तमान में मणिपुर में मुख्य सचिव हैं. उनको शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव नियुक्त किया गया. वे के. संजय मूर्ति की जगह लेंगे.

4. नीलम शम्मी राव को रचना शाह की जगह कपड़ा मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया. वर्तमान में राव राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं.

5. संजय सेठी को भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया. सेठी ने कपड़ा मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्ति के

बाद नीलम शम्मी राव की जगह ली है.

6. अमित अग्रवाल ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के रूप में अरुणीश चावला की जगह ली है. वर्तमान में वे यूआईडीएआई के महानिदेशक हैं.

7. नीरजा शेखर को अस्थायी रूप से पदोन्नत करके भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन में उत्पादकता परिषद (डीपीआईआईटी के तहत) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया. वे एस गोपालकृष्णन की जगह लेंगी जो अब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के अध्यक्ष हैं. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »