Donald Trump ने कनाडा पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात, ट्रूडो आ गए टेंशन में

Donald Trump on Canada:HN/ चारों ओर से राजनीतिक उठापटक से जूझ रहे कनाडा और जस्टिन ट्रूडो के लिए परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. भारत के साथ राजनीतिक गतिरोध के बाद कनाडा के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई है. वहीं, अब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जस्टिन ट्रूडो पर लगातार हमला बोल रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले अपने चुनावी अभियान के दौरान जहां कनाडा पर टैक्स बढ़ाने की बात कही थी. वहीं, अब वे जस्टिन ट्रूडो को कनाडा को संयुक्त राज्य अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव दे रहे हैं.

ट्रंप ने कनाडा के अमेरिका राज्य बनाने को लेकर किया पोस्ट

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट किया है. अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि कनाडा के बहुत से नागरिक इस कदम का स्वागत कर रहे हैं.

सर्वे में लोगों ने बताई अपनी इच्छा

उल्लेखनीय है कि कनाडा में इसी सप्ताह एक लेगर जनमत सर्वे हुआ है. जिसके नतीजे के मुताबिक, 13 प्रतिशत कनाडाई नागरिक अपने पड़ोसी देश अमेरिका के साथ जुड़ने की सोच का समर्थन करते हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसी सर्वे के आधार पर कनाडा को 51वां राज्य बनाने के संबंध में पोस्ट किया है.

अपने पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने तंज भरे अंदाज में लिखा, “कनाडा राजनीतिक उथल-पुथल के दौरा से गुजर रहा है. ऐसे में यहां के लोगों के लिए यह प्रस्ताव काफी अच्छा हो सकता है.” ट्रंप ने आगे लिखा, “अगर कनाडा संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा बनता है तो टैक्स और सैन्य सुरक्षा पर उसकी बड़ी बचत होगी.”

ट्रंप ने ट्रूडो को कई बार कनाडा का गवर्नर कहकर बुलाया

डोनाल्ड ट्रंप कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को ‘कनाडा का गवर्नर’ कहकर बुला चुके हैं. बता दें कि अमेरिका के 50 राज्यों के नेताओं के लिए इसी टाइटल का इस्तेमाल किया जाता है. यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर ट्रडो को यह बात कही है. हाल ही में फ्लोरिडा में ट्रूडो के साथ मुलाकात के दौरान ट्रंप ने इस बात को कहा था. हालांकि तब इस बात को एक मजाक के तौर पर उड़ा दिया गया था.

हालांकि ट्रंप के इस पोस्ट को लेकर कनाडा की राजधानी ओटावा में नाराजगी है. ओटावा में लोगों ने इसे एक भद्दा और अपमानजनक मजाक बताया है. हाईन्यूज़ !

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »