सांसद प्रताप सारंगी के माथे पर लगी चोट देखने पहुंचे राहुल गांधी, बरस पड़े बीजेपी सांसद, कहा- गुंडागर्दी करते हो… देखिए वीडियो

Parliament Winter Session:HN/ संसद परिसर में धक्का-मुक्की के आरोप के बीच देश में राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके दो सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का दिया है. दोनों सांसदों को अस्पताल में भर्ती कर कराया गया. वहीं राहुल गांधी का आरोप है कि बीजेपी संसदों ने उन्हें मकर द्वार पर रोक कर उनके साथ धक्का-मुक्की की.

गुंडागर्दी करते हो- निशिकांत दूबे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी उस स्थान पर जाते नजर आ रहे हैं जहां धक्का-मुक्की के बाद सांसद प्रताप चंद्र सारंगी बैठे थे. बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी को जिस समय अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसी समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी उस जगह से गुजर रहे थे. प्रताप सारंगी को देखकर राहुल गांधी थोड़ी देर रुके, तभी वहां मौजूद निशिकांत दूबे समेत तमाम बीजेपी सांसदों ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया. वीडियो में निशिकांत दूबे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कह रहे हैं, गुंडागर्दी करते हो… बुढ़े को गिरा दिया धक्का देकर. इस दौरान बीजेपी सांसद ने इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया.

प्रताप सारंगी का आरोप

बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा. सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि कैमरे में सबकुछ कैद है. उन्होंने बीजेपी सांसदों पर धमकाने का भी आरोप लगाया है. कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि बीजेपी सदस्यों ने संसद परिसर में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी समेत कई महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की, जो बीजेपी की तानाशाही को दिखाता है.

 

कांग्रेस और विपक्षी दलों ने बाबासाहेब अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध जताया. बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हुई थी. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »