सुप्रीम कोर्ट में क्यों नहीं हैं एक भी मुस्लिम जज, जानें ऐसा पहले कितनी बार हो चुका है

Muslim Judges In Supreme Court:HN/ सुप्रीम में इस साल दो मुस्लिम न्यायाधीशों की सेवानिवृत्त होने के बाद अब इस समुदाय से आने वाले कोई भी न्यायाधीश देश की शीर्ष अदालत में नहीं हैं. लेकिन क्या ऐसा पहली बार हुआ है ? दरअसल अतीत में भी ऐसा हो चुका है जब सुप्रीम कोर्ट में देश के दूसरे सबसे बड़े समुदाय का कोई भी न्यायाधीश नहीं है. यह 11 सालों में पहली बार है और लगभग तीन दशकों में केवल दूसरा मामला है, जब सुप्रीम कोर्ट में कोई मुस्लिम जज नहीं है.

साल 2012 में आखिरी बार किसी मुस्लिम जज को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया गया था. नियुक्त किए जाने वाले जज जस्टिस एम वाई इकबाल और जस्टिस फकीर मोहम्मद इब्राहिम कलीफुल्ला थे. दोनों जज इस साल सेवानिवृत्त हो चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट में कुल 31 जजों की नियुक्ति की जा सकती है, फिलहाल वहां 28 जज सेवा में हैं.

इसके साथ ही माना जा रहा है कि जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच चल रही खींचतान के कारण अगले मुस्लिम जज का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है.

देश में मुस्लिम जज और चीफ जस्टिस का क्या है इतिहास?

वर्तमान में बिहार के सीजे इकबाल अहमद अंसारी और हिमाचल के सीजे मंसूर अहमद मीर दो हाई कोर्ट में मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश हैं. सुप्रीम कोर्ट में सेवा देने वाले 196 सेवानिवृत्त और 28 वर्तमान न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीशों में से 7.5 प्रतिशत मुस्लिम रहे हैं. इनमें से चार एम हिदायतुल्लाह, एम हमीदुल्लाह बेग, ए एम अहमदी और अल्तमस कबीर सीजेआई बने.  सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम फातिमा बीवी मुस्लिम थीं.

2003 से 2005 तक भी नहीं था कोई मुस्लिम जज

पिछली बार अप्रैल 2003 से सितंबर 2005 तक करीब ढाई साल तक सुप्रीम कोर्ट में कोई मुस्लिम जज नहीं था. 4 अप्रैल 2003 को जस्टिस एस एस एम कादरी के सेवानिवृत्त होने के बाद 9 सितंबर 2005 को जस्टिस अल्तमस कबीर को सुप्रीम कोर्ट का नया जज नियुक्त किया गया था.

यह दिसंबर 2012 से अप्रैल 2013 तक की चार महीने की अवधि के दौरान सुप्रीम कोर्ट में चार मुस्लिम जज थे. इसमें सीजेआई अल्तमस कबीर, जस्टिस आफताब आलम, जस्टिस इकबाल और जस्टिस कलीफुल्ला का नाम शामिल है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »