दिल्ली, कोलकाता, जयपुर समेत IAS संजीव हंस के 13 ठिकानों पर ईडी की छापामारी, करोड़ों के शेयर बरामद, RJD नेता की मिलीभगत आई सामने

IAS Sanjeev Hans:HN/ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार (3 दिसंबर 2024) को बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस के कई ठिकानों पुर छापे मारे. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने आरोप लगाया कि संजीव हंस ने राज्य सरकार और केंद्र में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्ट आचरण के माध्यम से अपराध की आय अर्जित की और इस गलत तरीके से अर्जित धन को सफेद करने में पूर्व आरजेडी एमएलसी गुलाब यादव ने उनकी मदद की.

ईडी ने एक बयान में कहा कि उसने दोनों के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच में नए सिरे से तलाशी ली और मंगलवार को दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता, जयपुर और नागपुर में 13 स्थानों पर छापे मारे. बयान में कहा गया कि उन्होंने राजीव हंस के कुछ करीबी सहयोगियों और रियल एस्टेट और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के परिसरों की तलाशी ली गई.

आरजेडी नेता ने की राजीव हंस की मदद

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1997 बैच के अधिकारी हंस ने बिहार ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में कार्य किया है, जबकि गुलाब यादव राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधान परिषद सदस्य हैं. गुलाब यादव ने 2015 से 2020 तक मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया.

60 करोड़ रुपये के शेयर पाए गए

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक तलाशी में राजीव हंस के एक करीबी सहयोगी के परिवार के सदस्यों के डीमेट अकाउंट में 60 करोड़ रुपये के शेयर पाए गए. राजीव हंस के जिस करीबी के यहां यह शेयर पाया गया है वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. ईडी को 70 ऐसे बैंक खातों का डिलेट मिली है, जिसका उपयोग अवैध तरीके से पैसे इकट्ठा करने और उसे छिपाने के लिए किया जा रहा था.

ईडी को भ्रष्टाचार के कई सबूत मिले

ईडी की छापेमारी में इस बात के भी सबूत मिले हैं कि उसने रियल एस्टेट में 18 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसे छिपाया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने 60 करोड़ रुपये के शेयर और 70 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया. इसके अलावा ईडी ने 16 लाख अवैध विदेश मुद्रा और लगभग 23 लाख रुपये कैश जब्त किया. ईडी के अनुसार इसके अलावे भी भ्रष्टाचार के कई सबूत मिले हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »