बांग्लादेश जाकर हिंदुओं की रक्षा करना चाहते हैं मौलाना तौकीर रजा, भारत सरकार से कर दी ये खास मांग

Tauqeer Raza Khan Statement:HN/ इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद (आईएमसी) के संस्थापक मौलाना तौकीर रजा खान अजमेर दरगाह विवाद के बाद बुधवार को अजमेर पहुंचे. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को खासतौर से निशाना बनाया जा रहा है, उनके मंदिरों पर हमले हो रहे हैं, तो मैं सरकार से मांग करता हूं कि मुझे बांग्लादेश जाने की इजाजत दी जाए. मैं अपनी टीम के साथ वहां जाना चाहता हूं और वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहता हूं.

मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा, “बांग्लादेश में जो हालात हैं, वह बहुत चिंताजनक हैं. मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक वहां तख्तापलट हुआ है. भारतीय मीडिया इसे इस तरह पेश कर रहा है कि वहां हिंदुओं के खिलाफ जातीय भेदभाव हो रहा है और अगर ऐसा धर्म की वजह से हो रहा है, तो यह बहुत गलत है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. चिश्ती साहब और अन्य लोग भी इसकी निंदा करेंगे. अगर वहां मंदिरों पर हमले हो रहे हैं, तो हम इसका विरोध करते हैं. हम चाहते हैं कि बांग्लादेश में धर्म की वजह से किसी के साथ भेदभाव न हो.”

तौकीर रजा ने बांग्लादेश जाने की सरकार से मांगी इजाजत
उन्होंने आगे कहा, “हिंदुओं को खासतौर से निशाना बनाया जा रहा है, उनके मंदिरों पर हमले हो रहे हैं, तो मैं सरकार से मांग करता हूं कि मुझे बांग्लादेश जाने की इजाजत दी जाए. मैं अपनी टीम के साथ वहां जाना चाहता हूं और वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहता हूं. वहां की सरकार को चाहिए कि वह अपने देश में अल्पसंख्यकों की हिफाजत के लिए ठोस कदम उठाए.”

अजमेर दरगाह विवाद पर उन्होंने कहा, “सीधी बात यह है कि अगर आप खुदाई करेंगे तो कुछ न कुछ तो निकलेगा ही, और अगर आप और गहरे खुदेंगे तो और भी चीजें सामने आ सकती हैं. अगर आप खुदाई करते रहेंगे, तो हो सकता है कि डायनासोर के अंडे या डायनासोर के अवशेष भी मिल जाएं. अब सवाल यह है कि इस खुदाई से देश को क्या लाभ या हानि हो रही है. असल मकसद तो यह नहीं होना चाहिए कि किसी पुराने मंदिर को ढूंढना है, बल्कि उनका असली उद्देश्य अपनी पहचान बनाना है.”

तौकीर रजा ने कहा, “जिन्होंने रसूल ए आजम की शान में गुस्ताखी की है, उनका मकसद भी यही था. सिर्फ गुस्ताखी नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाना. यह सब जो लोग कर रहे हैं, वे देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं. ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. सरकार को इन लोगों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाकर इनका ठिकाना जेल में तय करना चाहिए, क्योंकि अगर इन्हें आजाद छोड़ दिया गया तो ये इसी तरह का माहौल बनाते रहेंगे.”

सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ ऐलान-ए-जंग का आरोप लगाया
इसके बाद उन्होंने सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ ऐलान-ए-जंग का आरोप लगाए हुए कहा, “हिंदुस्तान में सरकार ने मुसलमानों के खिलाफ एक तरह से जंग का ऐलान कर दिया है. सरकार के दबाव में जो अदालतें ऐसे फैसले दे रही हैं, जैसे खोजने का फैसला या सर्वे का फैसला हो रहा है, ये सभी सरकार के दबाव में किए जा रहे हैं. अगर अदालतें इस तरह के फैसले देती हैं तो यह एक बहुत गंभीर बात है, क्योंकि यदि भारत में न्याय व्यवस्था से जनता का विश्वास उठ जाता है, तो इसे जंगलराज की स्थिति कहा जा सकता है. इसलिए, मैं सुप्रीम कोर्ट से अपील करता हूं कि वह इस पर संज्ञान लें और जो भी ऐसे फैसले निचली अदालतों से हो रहे हैं, उन पर तुरंत रोक लगाई जाए.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »