Maharashtra: रामदास अठावले बोले- ‘मुख्यमंत्री पद ना मिलने से नाराज हैं एकनाथ शिंदे’, शिवसेना चीफ को दे यह सलाह

Maharashtra Politics:HN/ महाराष्ट्र में सीएम कौन होगा ये अभी साफ नहीं हुआ है, लेकिन कयासों का बाजार पूरी तरह से गर्म है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए दावा किए जाने से नाराज चल रहे हैं. आठवले ने शिंदे की नाराजगी दूर करने के लिए एक सुझाव भी दिया है.

अठावले ने कहा “मेरा सुझाव है कि देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे की सरकार में उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार किया था. देवेंद्र फडणवीस की तरह एकनाथ शिंदे को भी उपमुख्यमंत्री पद के साथ एक मौका लेना चाहिए. अगर वह उस पद को लेने के लिए तैयार नहीं हैं, तो उन्हें महायुति का अध्यक्ष बनना चाहिए या वे केंद्र में आ सकते हैं.”

देवेंद्र फडणवीस की तारीफ

आठवले ने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए कहा कि फडणवीस पहले भी मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्हें अच्छा अनुभव है. उपमुख्यमंत्री पद का भी उन्हें अनुभव है. इसलिए बैठक में देवेंद्र फडणवीस सीएम चुने जा सकते हैं, ऐसा मुझे लगता है. वहीं, महायुति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में हो रहे देरी पर रामदास अठावले ने कहा “भाजपा आलाकमान ने एकनाथ शिंदे से कहा है कि वह अभी उन्हें मुख्यमंत्री पद देने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि उन्होंने पहले ही शिंदे जी को ढाई साल का कार्यकाल दे दिया है. भाजपा का मानना ​​है कि मुख्यमंत्री भाजपा से होना चाहिए और उम्मीदवार के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम होना चाहिए, हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है.”

5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण

मुंबई में भाजपा के 132 नवनिर्वाचित विधायक मंगलवार (3 दिसंबर) को बैठक करेंगे और कल तक अगले सीएम के नाम घोषणा होने की उम्मीद है.भाजपा ने पहले ही घोषणा कर दी है कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (5 दिसंबर ) को मुंबई के आजाद मैदान में होगा, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »