एडिलेड में टीम इंडिया से जुड़े कोच गौतम गंभीर, जानें आखिर क्यों सीरीज के बीच लौटना पड़ा था भारत

Gautam Gambhir Joined Indian Team Before IND vs AUS 2nd Test:HN/ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, मुकाबले की शुरुआत 06 दिसंबर से सुबह साढे़ नौ बजे से होगी. इस मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं, जो पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट के बाद भारत लौट गए थे.

टीम इंडिया पिंक बॉल से खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट के लिए एडिलेड में मौजूद है. रेव स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की जानकारी में बताया गया कि गौतम गंभीर भी एडिलेड में टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं.

क्यों भारत लौटे थे गंभीर?

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था. मुकाबले में टीम इंडिया ने 295 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को निजी कारणों के चलते भारत लौटना पड़ा था.

पर्थ टेस्ट के बाद टीम इंडिया ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय वॉर्म अप मैच खेला था. इस मैच के दौरान हेड कोच गंभीर टीम के साथ मौजूद नहीं थे. वॉर्म अप मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी. दो दिवसीय वॉर्म मैच बारिश के कारण एक दिन में सिर्फ 46-46 ओवर का ही खेला गया था.

2020 में एडिलेड में 36 रन पर ऑलआउट हुई थी टीम इंडिया

बता दें कि यह एडिलेड का वही मैदान है, जहां 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट में टीम इंडिया सिर्फ 36 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में बैटिंग करते हुए 244/10 रन बनाए थे. फिर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 191/10 रन बोर्ड पर लगाए.

इसके बाद टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी. टीम ने 36 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे. वहीं नंबर 11 पर उतरने वाले मोहम्मद शमी रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे.  हाईन्यूज़ !

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »

US नागरिक पर UAPA को लेकर NIA का बड़ा बयान, चार्ज हटने के दावे किए खारिज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक समेत 7 आरोपियों पर लगे आतंक से जुड़े चार्ज को नहीं हटाया है. इसको

Read More »

रेलवे नेटवर्क को बड़ा बूस्ट! 7 हाई-डेंसिटी रूट होंगे 4-लेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार (9 सितंबर 2026) को कई अहम फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि

Read More »

बांग्लादेशी PM की BRICS में एंट्री पर सस्पेंस, विदेश मंत्री ने नहीं दिया जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के नए अध्यक्ष और बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने यह साफ नहीं किया है कि उनके देश

Read More »

वेस्ट बैंक पर ब्रिटेन-इजरायल में बढ़ा तनाव, UK का वाणिज्य दूतावास बंद करेगा इजरायल

वेस्ट बैंक पर इजरायल और ब्रिटेन के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूके का यरुशलेम का ब्रिटिश दूतावास

Read More »