क्या फडणवीस ही बनेंगे सीएम? शिंदे ने कहा- ‘जो भी फैसला हो मंजूर होगा’, अजित पवार की भी मुहर | जानें 10 बड़े अपडेट

Maharashtra Government Formation:HN/ महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद सत्ता के संघर्ष और राजनीतिक घटनाक्रमों में तेजी से बदलाव हो रहा है. एक तरफ जहां कार्यकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वास्थ्य कारणों से अपने गांव में हैं, वहीं दूसरी ओर आदित्य ठाकरे और शरद पवार जैसे नेता राज्य की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं.

राज्य में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच, एकनाथ शिंदे ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का समर्थन किया और राज्य की सरकार को जनता के भरोसे पर खरे उतरने का वादा किया है. महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में क्या शोर है, ये जानने के लिए पढ़ें ताजा अपडेट्स:

  • एकनाथ शिंदे की तबियत ठीक, समर्थन का किया ऐलान

कार्यकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी तबियत के बारे में बताया कि चुनावी कार्यक्रमों के कारण वे बीमार हो गए थे, लेकिन अब वे स्वस्थ हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेतृत्व के निर्णयों का समर्थन करेंगे और महाराष्ट्र के लिए एक ऐसी सरकार बनाएंगे, जो जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे.

  • प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के फैसलों का समर्थन

शिंदे ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के फैसलों को बिना शर्त समर्थन दिया है. उनका कहना है कि आगामी सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करेगी.

  • हमने आम आदमी की सरकार चलाई: शिंदे

प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान शिंदे ने कहा, “हमारी सरकार जनता की आवाज़ वाली सरकार है. हमारी सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चालू की हैं. हमारी सरकार आम आदमी की सरकार है.”

  • सतारा पुलिस ने शिंदे को दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुंबई के लिए रवाना होते समय सतारा पुलिस की ओर से ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया.

  • आदित्य ठाकरे का आरोप, सरकार गठन में देरी

शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने सरकार गठन में देरी को महाराष्ट्र का अपमान करार दिया. उन्होंने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन पर आरोप लगाया कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पहले ही घोषित कर दी, लेकिन सरकार बनाने का दावा अब तक नहीं किया.

  • बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे का इशारा

बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे ने यह संकेत दिया कि अगले मुख्यमंत्री का नाम तय हो चुका है, हालांकि इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से औपचारिक पुष्टि का इंतजार है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता पहले से ही जानती है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा.

  • शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को

महाराष्ट्र के नए महायुति गठबंधन की शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को मुंबई के आज़ाद मैदान में आयोजित किया जाएगा. राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बात की पुष्टि की और यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में शिरकत करेंगे.

  • शरद पवार का चुनावी धांधली का आरोप

एनसीपी नेता शरद पवार ने महाराष्ट्र चुनाव में व्यापक पैमाने पर सत्ता और वित्तीय प्रभावों के इस्तेमाल का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव पहले हुए चुनावों से कहीं अधिक धांधली वाले थे.

  • डॉ. बाबा आधव का विरोध प्रदर्शन

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बाबा आधव ने महाराष्ट्र चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. वे  90 साल के हैं और मुंबई के फुले वाड़ा में तीन दिन का धरना दे रहे हैं.

  • आदित्य ठाकरे ने उठाए सवाल

आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू न करने पर सवाल उठाया, और यह तर्क दिया कि विपक्षी पार्टियों पर नियमों का पालन सख्ती से किया जाता है, लेकिन बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के मामले में इसे नजरअंदाज किया जा रहा है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »