PCB चेयरमैन ने ICC की मीटिंग से पहले भारत को दिया अल्टीमेटम, चैंपियंस ट्रॉफी पर सब कर दिया साफ

PCB Chairman on ICC Champions Trophy 2025:HN/ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भारत और पाकिस्तान में खींचतान जारी है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी ने फिर से भारत पर निशाना साधा है. 28 नवंबर को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकवी ने कहा कि टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान ना आने का फैसला अस्वीकार्य है. पीसीबी चेयरमैन ने 2023 एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप का हवाला देते हुए कहा कि पाक टीम बिना किसी मांग के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेलने भारत पहुंची थी. मोहसिन नकवी का कहना है कि वो पाकिस्तान क्रिकेट का हित चाहते हैं. वो लगातार ICC के उच्च अधिकारियों से संपर्क में हैं और कोशिश कर रहे हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के पूरे टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में ही हो.

मोहसिन रजा नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं वादा करता हूं कि हर वो काम करूंगा जो पाकिस्तान क्रिकेट के हित में होगा. मैं ICC चेयरमैन के संपर्क में हूं और मेरी टीम लगातार उनसे बात कर रही है. यह बात कतई स्वीकार्य नहीं है कि हम भारत में खेलने जाएं लेकिन टीम इंडिया यहां पर ना आए. जो भी होगा, समानता के आधार पर होगा. हमने ICC के सामने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है.”

BCCI से नहीं आया जवाब

याद दिला दें कि पीसीबी ने कुछ सप्ताह पूर्व भारत सरकार और BCCI से कारण पूछा था कि वह आखिर अपनी टीम को पाकिस्तान क्यों नहीं भेजना चाहती. यह स्पष्ट है कि भारत सरकार ने अपनी टीम को सरहद पार ना भेजने का फैसला सुरक्षा कारणों से लिया है. इस बीच मोहसिन रजा नकवी ने इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब तक BCCI ने लिखित में नहीं बताया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान क्यों नहीं आना चाहती.

29 नवंबर को होनी है मीटिंग

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल भी अब तक जारी नहीं हुआ है. इस विषय में 29 नवंबर को आईसीसी ने बोर्ड्स की मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में सबसे अहम मुद्दा शेड्यूल का हो सकता है, दूसरी ओर भारत-पाकिस्तान के टकराव के बीच हाइब्रिड मॉडल पर भी बहुत बड़ा फैसला सामने आ सकता है. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »