डर गए इमरान समर्थक: PTI ने प्रदर्शन लिया वापस, इस्लामाबाद से लौट रहे इमरान समर्थक

Imran Khan’s Supporters Protest in Islamabad: HN/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने बुधवार (27 नवंबर) को अपने विरोध प्रदर्शन को खत्म कर दिया है. पीटीआई ने कहा कि पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार ने निर्दोष नागरिकों का खून बहाने की योजना बनाई है. जिसे देखते हुए पीटीआई ने विरोध प्रदर्शन को खत्म करने का निर्णय लिया है. तीन दिन पहले 24 नवंबर (रविवार) को पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन की शुरू किया गया था. लेकिन पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई ने पीटीआई को विरोध प्रदर्शन का तितर-बितर कर दिया. इस दौरान इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर भाग खड़े हुए.

पीटीआई की मीडिया सेल के दिया बयान

पीटीआई की मीडिया सेल ने बुधवार को एक बयान जारी किया है. बयान में पीटीआई ने कहा कि सरकार की क्रूरता और संघीय राजधानी को निहत्थे नागरिकों के लिए बूचड़खाने में बदलने की योजना को ध्यान में रखकर हम अपना शांतिपूर्ण विरोध अस्थायी रूप से निलंबित कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, पीटीआई पार्टी के संस्थापक इमरान खान के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई की घोषणा करेगी. पार्टी की राजनीतिक और कोर समितियां विरोध  के दौरान नागरिकों के प्रति सरकार की क्रूरता के विवरण का विश्लेषण कर इसका निष्कर्ष इमरान को देंगी.

पीटीआई कार्यकर्ताओं की हत्या का लगाया आरोप

पीटीआई ने जारी बयान में कहा कि हम पाकिस्तान की मुख्य न्यायाधीश से अपील करते हैं कि हमारे कार्यकर्ताओं की क्रूर हत्याओं का स्वतः संज्ञान ले और हत्या के आरोप में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, आंतरिक मंत्री और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दे. पीटीआई ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान दर्जनों निर्दोष कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

इमरान खान की पार्टी में देखी जा रही फूट

पाकिस्तान की जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर वापस खैबर पख्तूनख्वा पहुंच चुकें हैं. प्रदर्शन के दौरान पार्टी में फूट देखने को मिली है. जहां एक ओर खैबर पख्तूनख्वा के सीएम डी-चौक पर प्रदर्शन के पक्ष में नहीं थे. वहीं, दूसरी ओर बुशरा बीबी और उनके कार्यकर्ता यहां प्रदर्शन करना चाहते थे. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »