RCB Squad IPL: बेंगलुरु की इस ‘बेवकूफी’ से तिलमिलाए फैंस, मोहम्मद कैफ और सुरेश रैना को भी आया गुस्सा

RCB RTM Will Jacks IPL Auction 2025:HN/ आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दूसरा दिन, जब विल जैक्स का नाम बोला गया तो सबकी नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैनेजमेंट पर जा टिकी थीं. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स शुरू से ही जैक्स को खरीदने के लिए आमने-सामने थे, लेकिन यहां दूर-दूर तक आरसीबी का नाम नहीं दिखा. यहां तक कि बेंगलुरु की टीम ने जैक्स पर राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करने से साफ इनकार कर दिया. इस फैसले से फैंस तो नाराज हैं ही, साथ ही सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ ने भी इस संबंध में तीखा बयान दिया है.

विल जैक्स का बेस प्राइस दरअसल 2 करोड़ रुपये था, मुंबई इंडियंस ने शुरू में ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे. दूसरी ओर पंजाब का मैनेजमेंट भी बढ़िया मूड में लग रहा था, लेकिन 5 करोड़ पर आकर पंजाब ने अपनी जिद छोड़ दी. मुंबई द्वारा लगाई गई आखिरी बोली 5.25 करोड़ रुपये की रही. ऑक्शन को होस्ट कर रहीं मल्लिका सागर RCB द्वारा आरटीएम का इस्तेमाल करने का वाक्य पूरा कर भी नहीं पाई थीं, उससे पहले ही बेंगलुरु मैनेजमेंट ने ‘ना’ में सिर हिला दिया.

मोहम्मद कैफ ने जताई निराशा

भारत के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि विल जैक्स को ना खरीदना RCB के लिए बहुत बड़े नुकसान के समान है. कैफ ने बताया कि जैक्स ने बेंगलुरु को पिछले सीजन टॉप-4 में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उन्होंने कहा कि वो जैक्स ही थे, जिनकी मदद से बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस और SRH को हराने में सफलता पाई थी. कैफ ने निराशा व्यक्त करते हुए यह भी बताया कि RCB ने ऋषभ पंत, केएल राहुल को खरीदने का मौका पहले ही गंवा दिया था, ऐसे में उसे विल जैक्स को जरूर खरीदना चाहिए था. वहीं सुरेश रैना भी इस फैसले से गुस्से में नजर आए, एक लाइव शो पर चर्चा के दौरान उन्होंने भी विल जैक्स को ना खरीदने को बेंगलुरु द्वारा हुई बड़ी गलती करार दिया है.

फैंस तिलमिलाए

सोशल मीडिया पर फैंस ऑक्शन में RCB द्वारा लिए गए फैसलों की जमकर आलोचना कर रहे हैं. एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि RCB ने विल जैक्स को धोखा दिया है. इस बीच अधिकांश लोगों का मानना है कि ट्रोल होने के बावजूद बेंगलुरु ने एक सधी हुई टीम तैयार की है, लेकिन इसमें विल जैक्स का ना होना एक बड़ी कमी को दर्शा रहा है. एक फैन ने तो यह तक कह दिया कि फैंस, RCB के प्रति निष्ठा रखते हैं, लेकिन आरसीबी के मालिक अपने फैंस में जरा भी भी नहीं सोचते. हाईन्यूज़ !

 

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »