‘सलमान खान से बेहतर हैं लॉरेंस बिश्नोई’ एक्टर सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ने फिर उगला जहर

Somy Ali On Salman Khan:HN/ सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. वो सलमान खान को लेकर अक्सर बात करती रहती हैं. एक बार फिर उन्होंने इंटरव्यू में सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बारे बात की है. उन्होंने सलमान की तुलना लॉरेंस बिश्नोई से की है.

सोमी अली ने आईएएनएस से खास बातचीत में सलमान खान के साथ अपने रिश्तों और लॉरेंस बिश्नोई समेत अन्य कई मुद्दों पर बात की. सोमी अली से पूछा गया कि सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और कैटरीना कैफ के साथ अच्छे संबंध रखते हैं, लेकिन, उनके साथ नहीं. इस पर उन्होंने कहा, “सलमान ने मेरे साथ जिस तरह से बर्ताव किया, वैसा किसी और के साथ नहीं किया. संगीता और कैटरीना को सलमान ने उतनी बुरी तरह से प्रताड़ित नहीं किया, जितना कि उन्होंने मुझे किया.”

उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने ऐश्वर्या के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया. मुझे लगता है कि उन्होंने ऐश्वर्या के कंधे की हड्डी तोड़ दी थी, लेकिन, मुझे यकीन नहीं है कि उन्होंने कैटरीना के साथ क्या किया.”

लॉरेंस बिश्नोई हैं सलमान खान से बेहतर

सोमी ने सलमान की तुलना लॉरेंस बिश्नोई से की और कहा कि उन्होंने मेरे साथ जो किया, मैं कह सकती हूं कि लॉरेंस बिश्नोई उनसे बेहतर हैं. उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह सलमान ने उन्हें एक बार पीटा था और उनके घर के नौकर ने दरवाजा खटखटाकर विनती की कि उन्हें ना मारें.

सोमी ने आगे बताया कि एक बार अभिनेत्री तब्बू उनकी हालत देखकर रोई थी. उन्होंने कहा, “मुझे पीठ में बहुत दर्द था और मैं लंबे समय तक बिस्तर पर पड़ी रही. तब्बू मेरी हालत देखकर बहुत रोईं, लेकिन, सलमान उनसे मिलने नहीं आए.”

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां और उनके करीबी दोस्तों के अलावा किसी को भी सलमान के साथ उनके व्यवहार के बारे में पूरी जानकारी नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा कि वह सलमान के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक किताब लिख रही हैं, जिसमें सब कुछ विस्तार से बताया जाएगा.

बता दें एक्ट्रेस सोमी अली 90 के दशक में बॉलीवुड में एक्टिव थीं. वह लगभग आठ साल तक सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रहीं.

इसके बाद सलमान ने ऐश्वर्या राय को डेट करने और 1999 में भारत छोड़ने के बाद उनसे ब्रेकअप कर लिया था. वह अपना एनजीओ ‘नो मोर टियर्स’ चलाती हैं और मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के पीड़ितों की मदद करती हैं. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »