देपचांग और डेमचोक में भारत और चीन की सेना हटी पीछे, जल्द शुरू होगी पेट्रोलिंग

India-China Relations:HN/ देपसांग और डेमचोक में भारत-चीन के बीच सैनिकों की वापसी की घोषणा कर दी गई है. मामले से वाकिफ लोगों ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बल सत्यापन कर रहे हैं. भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से जल्द ही पेट्रोलिंग शुरू की जाएगी. ग्राउंड कमांडर बातचीत जारी रखेंगे. कल गुरुवार (31 अक्टूबर) को दोनों पक्ष एक-दूसरे को दिवाली की मिठाइयां बांटेंगे.

भारतीय और चीनी सैनिक अपनी-अपनी जगहों को खाली करने और बुनियादी ढांचे को हटाने की पुष्टि कर चुके हैं. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 21 अक्टूबर को घोषणा की कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख के पास एलएसी पर बचे हुए टकराव वाले बिंदुओं से पीछे हटने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं. महत्वपूर्ण समझौते के बाद, दोनों देशों ने अगले दिन डेमचोक और देपसांग मैदानों में दो टकराव बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी शुरू की.

देपसांग और डेमचोक के लिए हुआ ये समझौता 

भारतीय सेना के एक सूत्र ने बताया, “ताजा एग्रीमेंट केवल डेमचोक और देपसांग के लिए मान्य होंगे, अन्य जगहों के लिए नहीं. यह समझौता अन्य टकराव वाले क्षेत्रों पर लागू नहीं होगा. दोनों पक्षों के सैनिक अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति में वापस आ जाएंगे और वे उन क्षेत्रों में गश्त करेंगे जहां उन्होंने अप्रैल 2020 तक गश्त की थी.”

गलवान घाटी में झड़प के बाद खराब हुए थे संबंध

अप्रैल 2020 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (वास्तविक सीमा) पर चीनी सैनिकों की आक्रामकता के कारण भारत और चीन के संबंध खराब हो गए. 15 जून 2020 को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी आक्रमण को विफल करने के दौरान 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद संबंध निम्न स्तर पर पहुंच गए थे. इसके बाद ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने से पहले दोनों देशों के बीच इस समझौते की घोषणा की गई. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »