धनतेरस पर नए घर में शिफ्ट हुए विवेक ओबेरॉय, वाइफ संग शेयर की अपनी रोमांटिक तस्वीर

Vivek Oberoi Shifts In New Home:HN/ बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय धनतेरस के मौके पर अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. खास बात ये है कि आज उनकी शादी की सालगिरह भी है. विवेक ने आज अपनी वाइफ प्रियंका के साथ अपनी शादी को 14 साल पूरे कर लिए हैं. ऐसे में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है.

विवेक ने अपने नए घर से धनतेरस पूजा की एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में विवेक व्हाइट कलर का प्रिंटेड कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं. वहीं उनकी वाइफ ग्रीन एंबॉयड्री वाली पिंक कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं. गले में नेकलेस, माथे पर बिंदी और बालों में गजरा लगाए प्रियंका काफी प्यारी दिख रही हैं. दोनों जमीन पर बैठे हैं और विवेक वाइफ को प्यार करते दिख रहे हैं.

‘तुम मेरा शाश्वत ‘घर’ हो ‘
इस फोटो को शेयर करते हुए विवेक ओबेरॉय ने प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने अपनी वाइफ को अपना ‘घर’ बताते हुए उन्हें एनिवर्सरी की बधाई दी है. विवेक ने लिखा- ’14 साल पहले, अग्नि के चारों तरफ मैंने अपनी हमसफर, मेरी प्रियंका के लिए अपने अटूट प्यार की प्रतिज्ञा की थी. आज धनतेरस के इस शुभ दिन पर, जब हम अपने बड़ों के आशीर्वाद के साथ अपने खूबसूरत नए घर में प्रवेश कर रहे हैं, तो मैं भगवान के लिए कृतज्ञता से भर गया हूं. तुम्हारे बिना इन फैंसी दीवारों का कोई मतलब नहीं है. मेरे लिए तुम मेरा शाश्वत ‘घर’ हो और वहीं मेरा दिल है और हमेशा रहेगा.’
दो बच्चों के पेरेंट्स हैं विवेक-प्रियंका
बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने 29 अक्टूबर 2010 को बेंगलौर में प्रियंका से शादी की थी. अब विवेक और प्रियंका अल्वा दो बच्चों विवान वीर और अमेया निर्वाण के पेरेंट्स हैं और हैप्पी मैरिज लाइफ जी रहे हैं. हाईन्यूज़ !

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपी मनीष यादव की बहन का बड़ा खुलासा, ‘एक महीने पहले ही…’

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले की एसआईटी जांच कर रही है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस बीच

Read More »

कोलंबो में भारत-पाक ट्रैक-2 डिप्लोमेसी पर राम माधव का बड़ा बयान, बोले- ‘यह बिल्कुल गलत’

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने उस रिपोर्ट को खारिज किया है, जिसमें कोलंबो में एक क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन में उनके जाने को भारत

Read More »

K. Bhagyaraj Death: कौन थे तमिल सिनेमा के ‘स्क्रीनप्ले किंग’ के. भाग्यराज? अंतिम दर्शन को पहुंचे CM विजय

तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और लेखक के. भाग्यराज के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. शनिवार, 27 जून को

Read More »

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली से कश्मीर तक महसूस हुए तेज झटके

27 जून 2026 यानी शनिवार शाम को दिल्ली और जम्मू कश्मीर समेत नॉर्थ इंडिया के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

Read More »

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, 13 सितारे दिखाएंगे खतरनाक स्टंट

रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का दर्शक काफी टाइम से इंतजार कर रहे हैं. दो साल के बाद

Read More »

वेनेजुएला में तबाही का तांडव: जुड़वा भूकंप से 589 मौतें, 3 हजार घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वेनेजुएला में विनाशकारी जुड़वा भूकंप को आए अब तक 30 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन फिर भी धराशाई हो चुकी इमारतों के मलबों

Read More »

होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान का ड्रोन हमला, भड़के ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (26 जून 2026) को ईरान पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से

Read More »

राम मंदिर मामला: ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिली थी नोट गिनने की जिम्मेदारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार (26 जून) को अदालत में पेश किया. सूत्रों के मुताबिक,

Read More »

सिर्फ एक हार से बिगड़ सकता है खेल! जानिए कैसे सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है टीम इंडिया

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक केवल इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाया है. पाकिस्तान समेत चार टीम बाहर हो चुकी हैं.

Read More »