Jammu Kashmir Encounter: आर्मी डॉग फैंटम के बलिदान का बदला सेना ने लियाः AI को नया हथियार बना दहशतगर्दों पर बोला प्रहार!

Jammu Kashmir Encounter:HN/ भारतीय सेना ने मंगलवार (29 अक्टूबर) को कहा कि उसने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकवादियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया और बड़ी सफलता हाथ लगी. सेना के अधिकारी ने बताया कि सेना के काफिले पर हमला करने वाले तीनों आतंकवादियों को एआई और मानव रहित वाहनों का इस्तेमाल कर के मार गिराया गया है.

अखनूर मुठभेड़ पर भारतीय सेना के मेजर जनरल समीर श्रीवास्तव ने कहा, “हमने मानव रहित वाहन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया है जिससे हमें जल्दी और सफल परिणाम मिले. हमने एक आर्मी डॉग खो दिया, जब हम सर्च ऑपरेशन कर रहे थे तो वह आगे था और आतंकवादियों ने डॉग पर गोलियां चलाईं. उसके बलिदान के कारण ही कई लोगों की जान बचाई जा सकी.”

आतंकवादियों के पार्थिव शरीर का नहीं किया कोई अपमान

उन्होंने आगे कहा. “हम इस अभियान में बीएमपी के इस्तेमाल के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही कुछ अफवाहों को भी दूर करना चाहते हैं. फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचने के लिए कठोर वाहनों का इस्तेमाल किया गया था. हम इस बात पर भी जोर देना चाहते हैं कि भारतीय सेना एक पेशेवर बल है और मारे गए आतंकवादी के पार्थिव शरीर का कोई अपमान नहीं किया गया है.”

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से की गई निगरानी

ऑपरेशन ने जम्मू और कश्मीर पुलिस (JKP) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के साथ कॉर्डिनेट कर के अंजाम दिया. भागते हुए आतंकवादियों के चारों ओर घेराबंदी को मजबूत करने के लिए स्पेशल फोर्स को तुरंत तैनात किया गया. रात की निगरानी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, मानव रहित वाहन और ड्रोन ने समय रहते किया और आतंकवादियों को भागने से रोका.

मुठभेड़ में भारतीय सेना के ‘फैंटम’ की मौत

भारतीय सेना का चार वर्षीय स्निफर डॉग फैंटम आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान कार्रवाई में मारा गया. अधिकारियों के अनुसार, डॉग को आतंकवादियों के हमले से सैनिकों की रक्षा करने की कोशिश करते समय गोली लगी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »