दोस्त की बीवी को बहन मानकर था दीदी, उसी से किया अफेयर, फिर दुबई ले जाकर कर ली शादी… कहानी दगाबाज यार की

हरियाणा के फरीदाबाद से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. शहर के एनआईटी निवासी एक कारोबारी ने पत्नी पर बच्चों का अपहरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. कारोबारी का आरोप है कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ दुबई घूमने चली गई और उससे बगैर तलाक लिए उसने अवैध तरीके से शादी भी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी, प्रेमी उसकी पत्नी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 29 सितंबर 2023 को यह कहकर गई कि उसने अपने मामा से मिलने जाना हैं क्योंकि वह बीमार हैं. ऐसे में जब शाम तक पत्नी घर वापस नहीं पहुंची तो पीड़ित ने अपनी सास को फोन किया, जहां पता चला कि पत्नी वहां भी नहीं पहुंची है. इसके बाद पीड़ित ने थाना एनआईटी में केस दर्ज कराया.

दोस्त की बीवी को मानता था बहन

पीड़ित ने कहा कि उसे थाना एनआईटी से 4 अक्टूबर 2023 को कॉल आया, जिसमें बताया कि उनकी पत्नी थाने में हैं. ऐसे में जब वो थाने पहुंचा तो उसे पता चला कि पत्नी बिजनेस पार्टनर कुलदीप के साथ अपनी मर्जी से दुबई चली गई थी. पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि उनकी एनएच पांच में तंदूरी हट के नाम से दुकान है. दुकान में कुलदीप सिंह पार्टनर था. वह उसकी पत्नी को बहन बताता था. पुलिस से पूछताछ में पीड़ित की पत्नी ने कुलदीप के साथ अवैध संबंध होने की बात भी बताई थी.

झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

पीड़ित ने बताया कि उसने पत्नी को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और बच्चों से दूर रहने लगी. पीड़ित ने बताया कि 27 अगस्त 2024 को जब वो अपने बच्चों को स्कूल लेने गया तो उसकी पत्नी बेटी को लेकर बैठी हुई थी. पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो पत्नी ने कहा कि उसकी जो मर्जी होगी करेगी. ऐसे में तुम चैन की जिंदगी चाहते हो तो 50 लाख रुपए दे दो, वरना कुलदीप के साथ मिलकर बच्चों को उठा ले जाएगी. इसके अलावा ये भी धमकी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह और कुलदीप मिलकर उसके पूरे परिवार को झूठे केस में फंसा कर जीवन तबाह कर देगी.

पीड़ित ने बताया पत्नी ने उससे कहा कि कुलदीप ही अब उसका पति है, दोनों ने शादी कर ली है. पत्नी ने कारोबारी को शादी का सर्टिफिकेट भी दिखाया. पीड़ित का आरोप है कि पत्नी का प्रेमी कुलदीप की पत्नी और उसके पिता अमरजीत सिंह भी इस पूरे मामले में शामिल हैं.

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »