मुंबई टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा यह युवा तेज गेंदबाज, अभी रणजी ट्रॉफी में बरपा रहा है कहर

Jasprit Bumrah IND vs NZ 3rd Test:HN/ भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया सीरीज में पहले ही 0-2 से पिछड़ रही है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को देखते हुए भारतीय टीम हर हालत में इस मैच को जीतना चाहेगी. मगर इस बीच जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए आराम दिए जाने की अटकलें हैं. ऐसे में एक युवा गेंदबाज बुमराह की जगह लेकर अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकता है.

कौन लेगा जसप्रीत बुमराह की जगह?

यदि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया तो KKR के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा उनकी जगह ले सकते हैं. हर्षित इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले थे, लेकिन बीमार होने के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा था. अब रणजी ट्रॉफी में  दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू के रूप में तोहफा मिलने वाला है.

हर्षित राणा ने हाल ही में दिल्ली को असम के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. KKR के इस स्टार बॉलर ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर सनसनी मचाई और दूसरी पारी में भी 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे. हर्षित चर्चा का विषय तब बने जब उन्होंने दिल्ली की पहली पारी के दौरान 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर सबको भौंचक्का कर दिया था.

जसप्रीत बुमराह क्यों बाहर?

चूंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नजदीक आ रही है, ऐसे में चयनकर्ता उनका वर्कलोड ठीक से मैनेज करना चाहते हैं. संभव है कि अब बुमराह सीधे ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दूसरी ओर टीम इंडिया का मैनेजमेंट हर्षित राणा को काफी सपोर्ट कर रहा है. क्योंकि उन्हें नवंबर में शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट खेले जाएंगे और यह सीरीज 22 नवंबर से शुरू होगी. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »