राहुल गांधी ने ट्रंप को अमेरिका राष्ट्रपति बनने की बधाई दी, कमला के लिए लिखी ये बात

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्र लिखकर डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मैं आपको अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं. आपके दृष्टिकोण पर लोगों ने भरोसा जताया है. मैं आपको अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

राहुल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक मित्रता है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर आधारित है. हमें यकीन है कि आपके नेतृत्व में हमारे देश आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे. इसके साथ ही आप भारत और अमेरिका दोनों के लिए अवसरों को बढ़ाने की दिशा में काम करना जारी रखेंगे.

Rahul Gandhi Letter To Trump

राहुल ने कमला के लिए लिखी ये बात

राहुल गांधी ने डोनाल्ड ट्रंप के अलावा डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को भी पत्र लिखा. कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं. राष्ट्रपति चुनाव के लिए आपने जबरदस्त अभियान चलाया. आपका एकजुट करने वाला संदेश कई लोगों को प्रेरित करता रहेगा. बाइडन प्रशासन ने भारत और अमेरिका ने वैश्विक महत्व के मुद्दों पर सहयोग को गहरा किया है. लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता हमारी दोस्ती को और गहरा करेगी.

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को करारी शिकस्त दी. जीत के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट के मुकाबले डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक 290 से इलेक्टोरल वोट हासिल किए. कमला हैरिस 226 इलेक्टोरल वोट के आसपास रहीं. 20 जनवरी 2025 को ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. डोनाल्ड ट्रंप साल 2016 से 2020 अमेरिका के राष्ट्रपति थे. 2020 में वो चुनाव हार गए थे. अमेरिका में 4 साल बाद फिर उन्होंने सत्ता हासिल की. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »