Diwali 2024 Upay: दिवाली के दिन धन लाभ के लिए चुपचाप से कर लें ये उपाय, साल भर मिलेगी तरक्की- गुरुश्री पं.हरिओम बुटोलिया जी, तंत्र साधक ज्योतिषाचार्य

Diwali remedies for money in hindi: दिवाली का त्योहार रौशनी और खुशियों का त्योहार है. इस दिन के लिए लोग हर साल ढ़ेरों तैयारियां करते हैं. कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें सुख समृ्द्धि का वरदान देती हैं. लेकिन इस दिन मां लक्ष्मी का पूजा करने के साथ किए गए कुछ उपायों से व्यक्ति को धन लाभ होता है. इसके अलावा सालभर तरक्की के रास्ते खुलते हैं. इस साल दिवाली शुक्रवार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस दिन आप इन खास उपायों को अपनाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

दिवाली के उपाय

दिवाली के दिन धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, सुपारी और पीली सरसों मां लक्ष्मी को अर्पित करें. पूजा के बाद इन चीजों के एक लाल रंग के कपड़े में बाधकर तिजोरी या धन के स्थाप पर रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से पूरे साल धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है.

सुख-समृद्धि के उपाय

घर मे सुख समृद्धि लाने के लिए दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा में 5,9, या 11 गोमती चक्र चढ़ाएं और पूजा करें. इसके बाद इन्हें अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दे.

नौकरी पाने के उपाय

अगर बहुत मेहनत करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है या नौकरी छूट गई है. ऐसे में आप दिवाली के दिन 5 सुपारी, 5 कौड़ियां और कच्ची हल्दी की 5 गांठ सभी को गंगाजल से धोकर लाल रंग के कपड़े में बांध कर धन के स्थान पर रख दें.

दूर होगी नकारात्मकता

दीपावली के दिन अशोक के पेड़ के पत्तों से बंदनवार बनाएं और इसे मुख्य दरवाजे पर लगाएं. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी.

धन लाभ के उपाय

दीवाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और धन के देवता कुबरे की पूजा की जाती है. उसके बाद चांदी के सिक्के तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. इसके अलावा इस दिन तिजोरी में नोटों की गड्डी रखना भी बहुत शुभ होता है.

आर्थिक तंगी से बचने के उपाय

आर्थिक तंगी से बचने के लिए दिवाली के दिन एक पीपल के पत्ता लें उसपर ॐ लिखकर उसे तिजोरी में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है. हाईन्यूज़ !

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. highnews.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »