Israel Hezbollah War: दक्षिणी लेबनान से भागकर बेरूत पहुंचा परिवार, फिर भी चली गई जान, एयर स्ट्राइक में हुई मौत

Israel Hezbollah Conflict:HN/ इजरायल और हिजबुल्लाह के लड़ाकों के बीच जंग जारी है. इजरायली डिफेंस फोर्स ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को बेरूत में की एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के एक और कमांडर को ढेर कर दिया है. इस बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी चौंकाने वाली है.

दक्षिणी लेबनान में रह रहा एक परिवार इजरायली हमलों से अपनी जान बचाने के लिए बेरूत भागा था. हालांकि, बेरूत जाकर भी वो मौत को चकमा नहीं दे सका. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, बेरूत में हुई इजरायली एयर स्ट्राइक में ये पूरा परिवार मौत की नींद सो गया. इस घटना ने मिर्ज़ा ग़ालिब की शायरी को चरितार्थ किया है “कोई उम्मीद बर नहीं आती मौत का एक दिन मुअय्यन है” परिवार अपनी जान की आस लिए दूर ठिकाने में बैठ खुद को महफूज समझ रहा था, लेकिन हुआ वही जिसका डर था.

थमने को तैयार नहीं इजरायल

हमलों के बीच नागरिकों के बीच डर और असुरक्षा बढ़ रही है और अस्पतालों में घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति पर नजर रखे हुए है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की जा रही है. गुरुवार को एक अलग हमले में IDF ने दक्षिणी लेबनान में UN शांति सैनिकों पर भी गोलीबारी की और उनमें से दो को घायल कर दिया, जिसकी रूस से लेकर इटली तक ने निंदा की है. वहीं, भारत ने भी गहरी चिंता जताई है.

रक्षा मंत्री का दावा घातक होगी प्रतिक्रिया

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, यूनिफिल ने बताया कि उसके मुख्यालय और कई ठिकानों पर इजरायली सेना द्वारा कई बार हमला किया गया है. बयान के अनुसार, एक इजरायली टैंक ने दक्षिणी लेबनान के एक शहर नक़ौरा में यूनिफिल के मुख्यालय में एक अवलोकन टॉवर को सीधे निशाना बनाया.

इसके अलावा इलाके के पास शांति सैनिकों के शेल्टर बंकर्स पर हमला किया गया, जिससे व्हीकल्स और कम्युनिकेशन सिस्टम्स को नुकसान पहुंचा है. इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने घोषणा की कि ईरानी मिसाइल हमले पर इजरायल की प्रतिक्रिया ‘घातक’ और ‘आश्चर्यजनक’ दोनों होगी. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »