मध्य प्रदेश की नदियों का जलस्तर आया नीचे, क्या MP में थम गया भारी बारिश का दौर?

MP Weather Forecast:HN/ मध्य प्रदेश में भारी बारिश से मौसम विभाग ने इंकार कर दिया है. मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि, बारिश का दौर कम होने की वजह से मौसम में गर्माहट जरूर देखने को मिल रही है.

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एमपी के कुछ जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है. एमपी के सागर के दक्षिणी इलाके में मध्यम बारिश हो सकती है. नरसिंहपुर, जबलपुर, बैतूल, नर्मदा पुरम, मंडला, सिंगरौली में भी मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में हल्की बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने कुछ जिलों को लेकर हल्की बारिश के भी संकेत दिए हैं. इनमें सागर का उत्तर इलाका, विदिशा, रायसेन, शाजापुर, सीहोर, छतरपुर, टीकमगढ़, मऊगंज, रीवा, सीधी, सतना, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट जिला शामिल है. इसके साथ ही धूल भरी आंधियां चलने की भी संभावना है.

नदियों का जलस्तर आया नीचे

फिलहाल मानसून का प्रभाव कम होने से प्रदेश में अगले 24 घंटे बारिश की खास एक्टिविटी नहीं रहेगी, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश जरूर हो सकती है. भारी बारिश का सिलसिला रुकने की वजह से मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर नीचे आ गया है. इनमें तवा, नर्मदा, शिप्रा, गंभीर, कान्ह, कालीसिंध, सिवना आदि नदी शामिल है. नदियों की रफ्तार कम होने से अब आने वाले दिनों में कई बांध में भी पानी कम आएगा.

एमपी में तेज धूप का कहर

फिलहाल मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप खिली है, जिससे गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से तापमान में भी इजाफा देखा जा रहा है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ गया है. इंदौर और उज्जैन के संभागों में तीखी धूप रहेगी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »